मास्टर निदेशों

“भारतीय रिज़र्व बैंक ने जनवरी 2016 से सभी विनियामकीय मामलों पर मास्टर निदेश जारी करना शुरू किया है। मास्टर निदेशों में रिज़र्व बैंक बैंकिंग मुद्दों और विदेशी विनिमय लेनदेनों सहित विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत नियमों और विनियमों पर अनुदेश समेकित करता है। मास्टर निदेश जारी करने की प्रक्रिया में प्रत्येक विषय के लिए एक मास्टर निदेश जारी करना शामिल है जिसमें उस विषय पर सभी अनुदेशों को कवर किया जाता है। वर्ष के दौरान नियमों, विनियमनों या नीति में किसी प्रकार के परिवर्तन की सूचना परिपत्रों/प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से दी जाती है। मास्टर निदेशों को उचित रूप से और नियमों/विनियमों में किसी प्रकार का बदलाव होने या नीति में किसी प्रकार का बदलाव होने के साथ ही अद्यतन किया जाएगा। सभी प्रकार के परिवर्तनों को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर निदेशों में दर्शाया जाएगा और इसके साथ परिवर्तन होने वाली तारीख भी दर्शाई जाएगी। मास्टर निदेशों के जारी होने के बाद बारंबार पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) के माध्यम से नियमों और विनियमों के स्पष्टीकरणों को समझने में आसान भाषा में जारी किया जाएगा जहां आवश्यक होगा। विभिन्न विषयों पर जारी मौजूदा मास्टर परिपत्र उस विषय पर मास्टर निदेश के जारी होने के साथ ही वापस लिए माने जाएंगे।”
मास्टर निदेश का नाम दिनांक अद्यतन दिनांक
चालू खाता लेनदेन
मास्टर निदेश – अन्य विप्रेषण सुविधाएं (01 अक्‍तूबर 2026 को अद्यतन)जनवरी 01, 2016मई 06, 2024
मास्टर निदेश – माल और सेवाओं का निर्यात (17 जुलाई 2026 को अद्यतन)जनवरी 01, 2016जुलाई 17, 2026
मास्टर निदेश – माल और सेवाओं का आयात (12 जनवरी 2026 तक अद्यतन)जनवरी 01, 2016जनवरी 12, 2026
मास्टर निदेश - उदारीकृत विप्रेषण योजना (एलआरएस) (06 सितम्बर 2024 को अद्यतन)जनवरी 01, 2016सितंबर 06, 2024

शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं