बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

अधिसूचनाएं

विदेशी मुद्रा प्रबंध (प्राधिकृत व्यक्ति) विनियमावली, 2026 जारी करना

भा.रि.बैंक/2026-27/78
ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र सं. 09

06 मई 2026

सभी प्राधिकृत व्यक्ति

महोदया/ महोदय

विदेशी मुद्रा प्रबंध (प्राधिकृत व्यक्ति) विनियमावली, 2026 जारी करना

रिज़र्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत किसी व्यक्ति को प्राधिकृत व्यक्ति के रूप में प्राधिकृत करने के लिए मौजूदा ढांचे की समीक्षा की है, जिसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा सेवाओं के वितरण में सुधार के साथ-साथ अनुपालन आवश्यकताओं को आसान बनाने के लिए ढांचे को युक्तिसंगत बनाना है। तदनुसार, विदेशी मुद्रा प्रबंध (प्राधिकृत व्यक्ति) विनियमावली, 2026 को दिनांक 30 अप्रैल 2026 के अधिसूचना संख्या फेमा 401/2026-आरबी के माध्यम से अधिसूचित किया गया है (06 मई 2026 को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित)। सभी प्राधिकृत व्यक्ति उपरोक्त विनियमों, जो उन पर लागू हो, का पालन करें।

2. उपरोक्त विनियमावली के जारी होने पर, मास्टर निदेश – मुद्रा परिवर्तन संबंधी गतिविधियां और मास्टर निदेश – अन्य विप्रेषण सुविधाएं में दिये गए निर्देशों में अनुबंध I के अनुसार परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसके अलावा अनुबंध II में उल्लिखित ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्रों को अधिक्रमित किया जा रहा है।

3. इस परिपत्र में निहित निदेश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा), 1999 (1999 का 42) की धारा 10(4) और 11 के अंतर्गत जारी किये गए हैं और ये किसी अन्य विधि/ कानून के अंतर्गत अपेक्षित अनुमति/ अनुमोदन, यदि कोई हो, पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालते हैं।

भवदीय

(एन सेंथिल कुमार)
मुख्य महाप्रबंधक


अनुबंध II

अधिक्रमित किए गए ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्रों की सूची

क्रम संख्या परिपत्र तारीख
1 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 20 16 नवम्बर 2000
2 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 11 13 नवम्बर 2001
3 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 25 06 मार्च 2006
4 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 40 10 दिसम्बर 2008
5 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 61 16 मई 2011
6 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 41 01 नवम्बर 2011
7 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 60 22 दिसम्बर 2011
8 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 71 30 जनवरी 2012
9 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 33 24 सितम्बर 2012
10 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 87 25 मार्च 2015
11 ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्र संख्या 12 10 सितम्बर 2015

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष