25 जून 2026
आरबीआई ने मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (क्रेडिट डेरिवेटिव) निदेश, 2026 जारी किया
वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा और 6 फरवरी 2026 के विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य में उल्लेख किए अनुसार, क्रेडिट सूचकांक पर डेरिवेटिव और कॉर्पोरेट बॉण्ड पर कुल प्रतिलाभ स्वैप शुरू करने के लिए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 6 फरवरी 2026 को निदेश के मसौदे जारी किए थे, जिसमें बाजार सहभागियों, हितधारकों और अन्य इच्छुक पक्षकारों से प्रतिक्रिया मांगी गई थी।
2. निदेश के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया की जांच की गई है और तदनुसार आवश्यक संशोधन अंतिम मास्टर निदेश में शामिल किए गए हैं। प्रमुख प्रतिक्रिया का विवरण अनुबंध में दिया गया है। अंतिम मास्टर निदेश आज जारी किया गया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/550 |