बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(341 kb )
अप्रैल-मार्च 2025-26 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत

8 जून 2026

अप्रैल-मार्च 2025-26 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर चौथी तिमाही, अर्थात जनवरी-मार्च 2025-26 और अप्रैल-मार्च 2025-26 के लिए भुगतान संतुलन (बीओपी) संबंधी आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर, वर्ष 2025-26 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत तालिका 1 में दिए गए हैं:

तालिका 1: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत*
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
मदें 2024-25 2025-26
I.   चालू खाता शेष -23.1 -25.4
II.   पूंजी लेखा (निवल राशि) (ए से एफ़ तक) 18.0 1.8
  ए. विदेशी निवेश (i+ii) 4.5 -9.4
    (i) प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 1.0 6.9
    (ii) पोर्टफोलियो निवेश 3.6 -16.4
  बी. बैंकिंग पूंजी -9.8 6.4
    जिसमें से : एनआरआई जमाराशियां 16.2 14.4
  सी. अल्‍पावधिक ऋण 7.2 13.7
  डी. बाह्य सहायता 6.3 2.6
  ई. बाह्य वाणिज्यिक उधार 15.9 11.1
  एफ़. पूंजी लेखा में शामिल अन्‍य मदें -6.0 -22.7
III.   मूल्यन परिवर्तन 26.9 46.4
IV.   कुल (I+II+III) @
आरक्षित निधि में वृद्धि (+) / आरक्षित निधि में कमी (-)
21.9 22.8

*: बीओपी के पुराने प्रारूप पर आधारित हैं जो चालू खाते और पोर्टफोलियो निवेश के अंतर्गत एडीआर/जीडीआर के अंतरणों के संव्यवहार में नए प्रारूप (बीपीएम6) से भिन्न हो सकते हैं।
@: अंतर, यदि कोई हो, पूर्णांकन के कारण है।
नोट: 'पूंजी लेखा में अन्‍य मदें' के अंतर्गत 'भूल और चूक' के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात/आयात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधियां, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्‍त ऐसे अग्रिम, जिसमें शेयर का निर्गम नहीं किया गया है, पूंजीगत प्राप्तियां, जिन्‍हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है तथा रुपया मूल्‍यवर्गित ऋण शामिल हैं।

भुगतान संतुलन के आधार पर (अर्थात्, मूल्यन प्रभावों को छोड़कर), वर्ष 2024-25 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में 5.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी की तुलना में वर्ष 2025-26 के दौरान 23.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी हुई। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में सांकेतिक आधार पर (अर्थात् मूल्यन प्रभावों सहित) वर्ष 2025-26 के दौरान 22.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि 2024-25 में इसमें 21.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (तालिका 2)।

तालिका 2: आरक्षित निधियों में परिवर्तन की तुलनात्‍मक स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
मदें 2024-25 2025-26
1. विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़
(मूल्यन प्रभावों सहित)
21.9 22.8
2. मूल्यन प्रभाव
[अभिलाभ (+)/हानि (-)]
26.9 46.4
3. बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) -5.0 -23.6
नोट: आरक्षित निधियोंमें बढ़ोतरी (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-)
अंतर, यदि कोई हो, पूर्णांकन के कारण है।

मूल्यन अभिलाभ, जो मुख्य रूप से स्वर्ण की उच्च मूल्य, प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का मूल्यह्रास को दर्शाता है, में वर्ष 2025-26 के दौरान 46.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई, जो वर्ष 2024-25 के दौरान 26.9 बिलियन अमरीकी डॉलर थी।

 

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/413


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष