बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1071.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
चंडीगढ़ में बैंक के मुख्य कार्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर स्विंग गेट की मोटर प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण एवं कमिशनिंग के कार्य हेतु कोटेशन

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

चंडीगढ़ में बैंक के मुख्य कार्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर स्विंग गेट की मोटर प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण एवं कमिशनिंग के कार्य के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़, पात्र और इच्छुक फर्मों से निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत 3.50 लाख मात्र (जी॰ एस॰ टी॰ सहित) है।

2. यह एक सीमित ऑफलाइन निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ कार्यालय में Low Voltage Electrical works (Trade No. 5) में श्रेणी II में (5 लाख तक के कार्यों के लिए) सूचीबद्ध हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

3. निविदा के में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिसे निविदाकर्ताओं द्वारा अपनी मुहर के साथ सहमत, उचित रूप से भरा और हस्ताक्षरित किया जाना चाहिए। निविदा में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा कोटेशन एकल सीलबंद लिफाफे में जमा की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों को कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने हेतु 08 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में जमा किया जाना चाहिए।

5. निविदा को 08 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में खोला जायेगा। निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:

निविदा का नाम चंडीगढ़ में बैंक के मुख्य कार्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर स्विंग गेट की मोटर प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण एवं कमिशनिंग के कार्य
निविदा प्रणाली ऑफ-लाईन सीमित निविदा – निर्धारित प्रपत्र में निविदा एकल सीलबंद लिफाफे में संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में प्रस्तुत की जानी चाहिए।
अनुमानित लागत 3.50 लाख (रुपए तीन लाख पचास हजार मात्र) (जी॰एस॰टी॰ सहित)
निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 17 जून 2026
बयाना राशि लागू नहीं
बोली पूर्व बैठक का समय एवं स्थान 25 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे

स्थान: संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़
निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 08 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) को संपदा विभाग, तृतीय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में खोले जाने की तिथि एवं समय 08 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे
निविदा फीस शून्य

बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए यह खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष