|
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त 1. भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर कार्यालय में विविध स्टेशनरी वस्तुओं, कंम्पुटर कंजूमेबल्स, मुद्रित वस्तुओं (रजिस्टर्स/फार्म्स/विजिटिंग कार्ड्स) और रबड़ की मोहरें की आपूर्ति हेतु जयपुर स्थित योग्य और प्रतिष्ठित विक्रेताओं से आवेदन आमंत्रित करता है।
2. आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे और मुहरबंद लिफाफे में, जिस पर स्पष्ट रूप से “कार्यालय में स्टेशनरी वस्तुओं, कंम्पुटर कंजूमेबल्स, मुद्रित वस्तुओं (रजिस्टर्स/फार्म्स/विजिटिंग कार्ड्स) और रबड़ की मोहरें, आदि की आपूर्ति हेतु आवेदन पत्र” अंकित हो, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, स्टेशनरी अनुभाग, रामबाग सर्कल, टोंक रोड, जयपुर – 302004 को 01 जून 2026 को शाम 17:00 बजे या उससे पहले तक पहुंच जाने चाहिए।
3. विस्तृत नियम एवं शर्तों के लिए कृपया आरबीआई की वैबसाइट www.rbi.org.in पर ‘टेंडर’ अनुभाग देखें। इस निविदा से संबन्धित कोई भी संशोधन/ शुद्धिपत्र /स्पष्टीकरण केवल आरबीआई की वैबसाइट पर ही जारी की जाएगी। विक्रेताओं को उपरोक्त निविदा में किसी भी संशोधन/ शुद्धिपत्र के लिए आरबीआई की वैबसाइट नियमित रूप से देखनी चाहिए।
4. बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार रखता है। इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
जयपुर
|