भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ अपने चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय भवन में स्थापित वेट हाइड्रेंट राइज़र और स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध के कार्य के लिए पात्र एवं इच्छुक फ़र्मों से निविदाएँ आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹2.51 लाख मात्र (12 माह हेतु) (जी.एस.टी सहित) है। है। यह अनुबंध प्रारंभ में 01 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक 9 महीने की अवधि के लिए किया जाएगा और यदि बैंक द्वारा ठेकेदार की सेवाएं संतोषजनक पाई जाती हैं, तो बैंक के विवेक पर इसे आगे की अवधि (अवधियों) अधिकतम 2 (दो) वर्षों के लिए बढ़ाया/नवीनीकृत किया जा सकता है।
2. यह एक सीमित निविदा है। केवल वे फ़र्म जो सम्पदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ Trade No. 19 के श्रेणी II (2 से 5 लाख तक) में तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के जम्मू, कानपुर और जयपुर कार्यालयों के साथ सूचीबद्ध हैं, वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
3. इच्छुक निविदाकर्ता को 17 जून 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को एक सिल वाले लिफाफे में सम्पदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में जमा करना होगा।
4. निविदा के भाग-I को 17 जून 2026 पूर्वाह्न 15:00 बजे खोला जाएगा। निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:-
| (क) |
निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय भवन में स्थापित वेट हाइड्रेंट राइज़र और स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध के कार्य |
| (ख) |
निविदा प्रणाली |
सीमित ऑफलाइन माध्यम |
| (ग) |
अनुमानित लागत |
₹2.51 लाख (रूपये दो लाख इक्यावन हज़ार मात्र) (जी.एस.टी सहित) |
| (घ) |
निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि |
10 जून 2026 साँय 05:00 बजे से |
| (ड़) |
निविदा प्रारंभ होने की तिथि |
10 जून 2026 साँय 05:00 बजे से |
| (च) |
बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय |
15 जून 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान: सम्पदा विभाग, तृतीय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर – 17, चंडीगढ़ |
| (छ) |
निविदा बंद होने की तिथि |
17 जून 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| (ज) |
बोली के खुलने की तिथि |
17 जून 2026 पूर्वाह्न 15:00 बजे |
सभी इच्छुक पात्र कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें आगे का परिशिष्ट केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक को बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए यह खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है।
महाप्रबंधक (प्रभारी-अधिकारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ |