बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (137.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्‍त - भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ के कार्यालय परिसर में जनशक्ति (ड्राइवर) की सेवा प्रदान करने के लिए

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

उपर्युक्‍त विषयक निविदा की बोली-पूर्व बैठक 29 मई 2026 को आरबीआई चंडीगढ़ में पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित की गई थी। उक्त बैठक के प्रतिभागियों की सूची अनुलग्नक-I में दी गई है।

2. बोली-पूर्व बैठक में फर्म द्वारा निम्नलिखित प्रश्न उठाए गए जिनका उत्तर दिया गया और समाधान किया गया: -

क्र.सं. फर्म का नाम फर्म द्वारा प्रश्न/सुझाव बैंक की टिप्पणियाँ
1 मैसर्स सिक्योर्ड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड वाहन-चालक के लिए मजदूरी केंद्र सरकार द्वारा जारी न्यूनतम मजदूरी के अनुसार होगी या चंडीगढ़ प्रशासन की डीसी दर के अनुसार होगी? मुख्य श्रम आयुक्त (भारत सरकार) द्वारा समय-समय पर अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी वाहन-चालक के लिए लागू होगी।
2 मैसर्स सिक्योर्ड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड फर्म ने सेवा प्रभार/संविदाकार लाभ प्रतिशत की ऊपरी सीमा के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। यद्यपि निविदा बोलीदाता द्वारा उद्धृत किए जाने वाले न्यूनतम 3% को निर्दिष्ट करती है तथापि फर्म ने उदधृत किए जा सकने वाले अधिकतम प्रतिशत की पुष्टि का अनुरोध किया है। सेवा प्रभार/संविदाकार लाभ के न्यूनतम प्रतिशत पर निविदा खंड में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि, सेवा प्रभार/संविदाकार लाभ प्रतिशत उद्धृत करने के लिए कोई ऊपरी सीमा नहीं है। वेंडर 3% से ऊपर किसी भी मूल्य को उद्धृत कर सकता है।
3 मैसर्स सिक्योर्ड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड इसके अलावा, बोलीदाता ने वर्दी प्रभार के संबंध में प्रश्न उठाया अर्थात् फर्म को कितना वर्दी प्रभार का भुगतान किया जाएगा? और क्या इसका भुगतान वार्षिक/त्रैमासिक रूप से किया जाएगा? निविदा दस्तावेज की धारा IV के पैरा 12.21 के अनुसार, वाहन-चालक बैंक द्वारा अनुमोदित कार्य-समय के दौरान बोलीदाता/निविदाकर्ता द्वारा प्रदान की गई अच्छी तरह से सिलाई और इस्त्री की हुई वर्दी अनिवार्य आवश्यकता मानते हुए पहनेगा क्‍योंकि बोलीदाता/निविदाकर्ता को हर महीने वर्दी प्रभार का भुगतान किया जा रहा है।

इसके अलावा, वित्तीय बोली में बिंदु संख्या जे के अनुसार, 12 महीनों (वार्षिक) के लिए वर्दी (शीत/ग्रीष्‍म) आदि के लिए लागत। यह राशि सालाना 12,000 से कम नहीं होगी (जीएसटी सहित)**

3. बैठक अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुई।

4. बोली-पूर्व बैठक के ये कार्यवृत्त बोली दस्तावेज का हिस्सा होंगे।

5. निविदा के अन्य सभी नियम और शर्तें समान रहेंगी।

6. उपर्युक्‍त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किया गया है।

7. फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करने का अर्थ यह माना जाएगा कि यह ऊपर दिए गए बोली दस्तावेज और संशोधनों/स्पष्टीकरणों के अनुरूप है।


अनुलग्नक I

क) बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले बैंक अधिकारियों की सूची:-

क्र.सं. नाम और पदनाम
1 श्री धर्मेंद्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक (पी एंड एस)
2 श्री किशोर महाजन, सहायक प्रबंधक
3 श्री गुरजोत सिंह, सहायक

ख) बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाली फर्म की सूची:-

क्र.सं. फर्म का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 मैसर्स सिक्योर्ड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड श्री मनोज बख्शी

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष