ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (135.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
‘भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ के कार्यालय परिसर मे मानवशक्ति (ड्राईवर) की सेवाएँ प्रदान करने‘ के कार्य हेतु शिष्टाचार एवं सुरक्षा कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा, पात्र और इच्छुक फर्मों से निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त कार्य हेतु निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 जून 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक थी।
2. इस संबंध में, नीचे उल्लिखित कार्यक्रम के अनुसार बोली प्रस्तुत करने की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:
| क्र. सं. |
विवरण |
संशोधित तिथि एवं समय |
| 1. |
बोली जमा करने की अंतिम तिथि |
12 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| 2. |
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
12 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| 3. |
बोली खोलने की तिथि और समय |
भाग I - 12 जून 2026 को अपराह्न 03:00 बजे भाग II -केवल उन्हीं बोलीदाताओं की भाग-II (वित्तीय बोली) खोली जाएगी जिनकी भाग-I (तकनीकी बोली) बैंक द्वारा स्वीकार्य पाई गई हो। ऐसे बोलीदाताओं को उनके द्वारा दिए गए वैध ईमेल पते के माध्यम से भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा। |
3. निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/ शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
4. बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़
|
|