आरबीआई/2022-23/103
डीओआर.आरईटी.आरईसी.59/12.01.001/2022-23
05 अगस्त, 2022
सभी बैंक
महोदया / महोदय
बैंक दर में परिवर्तन
कृपया उक्त विषय पर दिनांक 08 जून 2022 का हमारा परिपत्र डीओआर.आरईटी.आरईसी.44/12.01.001/2022-23 देखें।
2. जैसा कि 05 अगस्त 2022 के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2022-23 में घोषित किया गया है, बैंक दर को तत्काल प्रभाव से 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 5.15 प्रतिशत से 5.65 प्रतिशत तक संशोधित किया गया है।
3. आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विशेष रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, को भी अनुबंध में दर्शाए अनुसार संशोधित किया गया है।
भवदीय
(प्रकाश बलियारसिंघ)
मुख्य महाप्रबंधक
संलग्नक: यथोक्त
अनुबंध
बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें
| मद |
मौजूदा दर |
संशोधित दर
(तत्काल प्रभाव से) |
| आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि के आधार पर)। |
बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (8.15 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (10.15 प्रतिशत)। |
बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (8.65 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (10.65 प्रतिशत)। |
|