बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

अधिसूचनाएं

बैंक दर में परिवर्तन

आरबीआई/2022-23/65
डीओआर.आरईटी.आरईसी.44/12.01.001/2022-23

08 जून 2022

सभी बैंक

महोदया / महोदय

बैंक दर में परिवर्तन

कृपया उक्त विषय पर दिनांक 04 मई 2022 का हमारा परिपत्र डीओआर.आरईटी.आरईसी.32/12.01.001/2022-23 देखें।

2. जैसा कि 08 जून 2022 के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2022-23 में घोषित किया गया है, बैंक दर को तत्काल प्रभाव से 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 4.65 प्रतिशत से 5.15 प्रतिशत तक संशोधित किया गया है।

3. आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विशेष रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, को भी अनुबंध में दर्शाए अनुसार संशोधित किया गया है।

भवदीय

(श्रीमोहन यादव)
मुख्य महाप्रबंधक

संलग्नक : यथोक्त


अनुबंध

बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें

मद मौजूदा दर संशोधित दर
(तत्काल प्रभाव से)
आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि के आधार पर)। बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (7.65 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (9.65 प्रतिशत)। बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (8.15 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (10.15 प्रतिशत)।

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष