22 सितंबर 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक
(जून 2026)
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने जून 2026 हेतु अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (एसडीक्यूआई) जारी किया है। यह पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए विवरणियाँ और माइक्रो-डेटा प्रस्तुत करने में सटीकता, समयबद्धता, पूर्णता और एकरूपता के संदर्भ में डेटा की गुणवत्ता को मापता है। एसडीक्यूआई का उद्देश्य भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक – पर्यवेक्षी विवरणियाँ) निदेश, 2026 और भारतीय रिज़र्व बैंक (छोटे वित्त बैंक – पर्यवेक्षी विवरणियाँ) निदेश, 2026 में वर्णित सिद्धांतों के अनुपालन का मूल्यांकन करना है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1167 |