प्रकाशन



अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (जून 2026)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (एसडीक्यूआई) बनाया है जो रिटर्न जमा करने के क्रम में सटीकता, समयबद्धता, संपूर्णता और निरंतरता की दृष्टि से डेटा की गुणवत्ता को मापता है। पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक का उद्देश्य Reserve Bank of India (Commercial Banks – Supervisory Returns) Directions, 2026 और Reserve Bank of India (Small Finance Banks - Supervisory Returns) Directions, 2026. में बताए गए सिद्धांतों के पालन का आकलन करना है। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक स्कोर मार्च 2026 की तुलना में जून 2026 में बढ़ा है।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक के रुझान
बैंक समूह मार्च-26 जून-26
सटीकता संपूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई सटीकता संपूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक 86.8 96.4 92.1 87.4 90.7 96.3 96.9 92.8 87.3 93.3
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 86.2 98.1 91.5 86.8 90.7 97.5 98.1 92.1 86.9 93.7
निजी क्षेत्र के बैंक 85.4 95.5 88.9 87.5 89.3 95.5 95.8 90.7 86.9 92.2
विदेशी बैंक 87.8 95.7 94.6 87.8 91.4 95.8 96.6 94.5 87.8 93.7
लघु वित्त बैंक 86.6 99.3 89.5 86.4 90.4 98.4 99.3 91.0 86.6 93.8

जून 2026 को समाप्त हुई तिमाही तक सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के संपूर्ण पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक का वितरण नीचे दिया गया है। जून 2026 में, केवल एक संस्थान का स्कोर 80 से कम रहा है।


स्कोर से अभिप्रेत
70 से कम 70 और 80 के बीच 80 और 90 के बीच 90 से अधिक
प्रमुख चिंताएँ सुधार की आवश्यकता स्वीकार्य अच्छा

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए मापदंड और संपूर्ण पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक के रुझान नीचे दिखाए गए हैं।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में 87 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक और उनके मुख्य रिटर्न (जैसे आस्ति देयताओं के संबंध में रिटर्न और तुलन-पत्रेतर जोखिम के संबंध में रिटर्न (एएलई), आस्ति गुणवत्ता के संबंध में रिटर्न (आरएक्यू), परिचालन परिणामों के संबंध में रिटर्न (आरओआर), जोखिम आधारित पर्यवेक्षण के संबंध में रिटर्न (आरबीएस), चलनिधि रिटर्न (एलआर), पूंजी पर्याप्तता के संबंध में रिटर्न (आरसीए), बड़े ऋणों की जानकारी का केंद्रीय भंडार (सीआरआईएलसी) – मेन) और पर्यवेक्षी मूल्यांकनों के लिए जमा किया गया माइक्रोडेटा शामिल हैं।

पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक के लिए विस्तृत प्रणाली संबंधी शोध पत्र संलग्न है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष