बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(301 kb )
गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बैठक की

14 जुलाई 2026

गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ के
साथ बैठक की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 14 जुलाई 2026 को मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और चयनित निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ अपनी अर्धवार्षिक बैठकें आयोजित कीं।

बैठकों की अध्यक्षता गवर्नर द्वारा की गई और इनमें उप गवर्नर श्री स्वामिनाथन जे., डॉ. पूनम गुप्ता, श्री एस. सी. मुर्मू और श्री रोहित जैन, साथ ही पर्यवेक्षण, विनियमन, प्रवर्तन, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण, तथा वित्तीय समावेशन के प्रभारी कार्यपालक निदेशक शामिल हुए।

अपने उद्घाटन भाषण में, गवर्नर ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में व्यापक- आधारित संवृद्धि देखी गई है और उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वे नई ऊर्जा और विवेक के साथ अर्थव्यवस्था के सभी वर्गों और खंडों की आवश्यकताओं को पूरा करना जारी रखें।

उनका सुझाव था कि बैंकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए अपनी पहुंच का विस्तार करना चाहिए, परिचालन दक्षता में सुधार लाना चाहिए, लागत में कमी लानी चाहिए और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना चाहिए, साथ ही मजबूत साइबर सुरक्षा, सशक्त आंतरिक नियंत्रण और धोखाधड़ी तथा डेटा के दुरुपयोग के विरुद्ध सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने बैंकिंग संचालन के केंद्र में ग्राहकों को रखते हुए ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता के प्रति जुनून विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

चर्चा के अन्य विषयों में सीकेवाईसीआर, एफ़आईसीएन का शीघ्र पता लगाना, म्यूल हंटर को अपनाना और/अथवा लोकप्रिय बनाना,सीबीडीसी, यूएलआई, लेखा समेकक (अकाउंट एग्रीगेटर), विदेशी मुद्रा रिटेल और रिटेल-डायरेक्ट आदि शामिल थे।

प्रतिभागियों ने इन पहलुओं के साथ-साथ वित्तीय क्षेत्र को व्यापक रूप से प्रभावित करने वाले अन्य मामलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/669


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष