25 जून 2026
आरबीआई ने मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (मांग, सूचना, मियादी मुद्रा बाज़ार) निदेश, 2026 का
मसौदा जारी किया
दिनांक 8 अप्रैल 2026 के विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य में की गई घोषणा के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (मांग, सूचना, मियादी मुद्रा बाज़ार) निदेश, 2026 का मसौदा जारी किया है। बैंकों, बाज़ार सहभागियों और अन्य इच्छुक हितधारकों से इन निदेश के मसौदे पर 17 जुलाई 2026 तक टिप्पणियाँ आमंत्रित की गई हैं।
निदेश के मसौदे पर प्रतिक्रिया निम्नलिखित पते पर:
मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
वित्तीय बाज़ार विनियमन विभाग
9वीं मंज़िल, केंद्रीय कार्यालय भवन
शहीद भगत सिंह मार्ग, फोर्ट
मुंबई – 400001
या ईमेल द्वारा “मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (मांग, सूचना, मियादी मुद्रा बाज़ार) निदेश, 2026 का मसौदा पर प्रतिक्रिया” विषय पंक्ति के साथ भेजी जा सकती है।
पृष्ठभूमि
एक सक्रिय-मियादी मुद्रा बाज़ार, बाज़ार सहभागियों को निधीयन (फंडिंग) का एक वैकल्पिक साधन प्रदान करने के अलावा, एक-दिवसीय मुद्रा बाज़ार और दीर्घावधि ब्याज दरों के बीच एक कड़ी बनाकर मौद्रिक नीति के संचरण को बढ़ाने में भी मदद करता है। निदेश के मसौदे का उद्देश्य एकल प्राथमिक व्यापारियों के लिए उधार लेने की सीमा बढ़ाकर और प्रतिभागी आधार का विस्तार करके मियादी मुद्रा बाज़ार खंड में सहभागिता और चलनिधि को और बढ़ाना है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/545 |