11 जून 2026
श्री संजय लोहिया, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग को आरबीआई के केंद्रीय
बोर्ड में नामित किया गया
केंद्र सरकार ने श्री संजय लोहिया, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को श्री नागराजू मद्दीराला के स्थान पर भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है। श्री संजय लोहिया का नामांकन 11 जून 2026 से और अगले आदेश तक प्रभावी है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/438 |