3 जून 2026
स्वर्ण धारिता संबंधी स्पष्टीकरण
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के समक्ष, कतिपय मीडिया-वर्गों में प्रसारित, ऐसी रिपोर्ट आई हैं जिनमें आरबीआई द्वारा स्वर्ण की बिक्री करने का उल्लेख किया गया है। आरबीआई यह स्पष्ट करता है कि ये रिपोर्ट सही नहीं हैं।
इस संदर्भ में, यह स्पष्ट किया जाता है कि आरबीआई द्वारा अपने मासिक बुलेटिन में स्वर्ण-भंडार का विवरण प्रकट किया जाता है। उक्त बुलेटिन का नवीनतम संस्करण आरबीआई की वेबसाइट: https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewBulletin.aspx?Id=24213 पर उपलब्ध है और आज की तारीख में स्वर्ण-भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित बना हुआ है।
अतएव, जन-सामान्य को यह सूचित किया जाता है कि वे ऐसे मामलों में समय-समय पर आरबीआई द्वारा प्रकाशित आधिकारिक सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/376
|