22 मई 2026
आरबीआई बुलेटिन – मई 2026
आज, रिज़र्व बैंक ने अपने मासिक बुलेटिन का मई 2026 अंक जारी किया। इस बुलेटिन में पाँच भाषण, एक आलेख और वर्तमान सांख्यिकी शामिल हैं।
उक्त आलेख अर्थव्यवस्था की स्थिति संबंधी है।
अर्थव्यवस्था की स्थिति
पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं का साया वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बना रहा। अप्रैल में घरेलू आर्थिक गतिविधियों में आघात-सहनीयता देखने को मिली, जिसमें औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों के कई हिस्सों में मज़बूती बनी रही। कृषि क्षेत्र में, मॉनसून से पहले सामान्य से अधिक बारिश और जलाशयों में पानी के पर्याप्त स्तर के कारण, गर्मियों में काफी अच्छी बुवाई हुई। अप्रैल में सीपीआई मुद्रास्फीति बढ़कर 3.5 प्रतिशत हो गई, जिसका मुख्य कारण खाद्य मुद्रास्फीति थी, जबकि मूल मुद्रास्फीति स्थिर बनी रही। मार्च में, निवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगातार दूसरे महीने भी सकारात्मक बना रहा। अप्रैल और मई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, निवल विक्रेता बने रहे, हालाँकि बहिर्वाह की गति कुछ धीमी हुई।
बुलेटिन के आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखकों के निजी विचार हैं और ये भारतीय रिज़र्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/316 |