18 मई 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्री गुणवीर सिंह को नए कार्यपालक निदेशक
के रूप में नियुक्त किया
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने श्री गुणवीर सिंह को 18 मई 2026 से कार्यपालक निदेशक (ईडी) नियुक्त किया है।
ईडी के पद पर पदोन्नति से पूर्व, श्री सिंह बैंक के भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग के प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
श्री सिंह को रिज़र्व बैंक में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव है, उन्होंने रिज़र्व बैंक में भुगतान और निपटान प्रणालियों, बैंकिंग और गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण, जोखिम निगरानी, सरकारी बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में कार्य किया है। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान में भुगतान प्रणाली विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।
कार्यपालक निदेशक के रूप में, श्री सिंह भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
श्री सिंह एक सनदी लेखाकर तथा लागत और संकर्म लेखापाल हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/285 |