18 मई 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भुगतान प्रणाली रिपोर्ट, दिसंबर 2025 प्रकाशित की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज छमाही भुगतान प्रणाली रिपोर्ट, दिसंबर 2025 प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में कैलेंडर वर्ष 2025 की दूसरी छमाही तक पिछले पाँच कैलेंडर वर्षों के दौरान भारत में विभिन्न भुगतान प्रणालियों का उपयोग करके किए गए भुगतान संबंधी लेनदेन की प्रवृत्ति के विश्लेषण के अतिरिक्त, घरेलू भुगतान पारितंत्र में हाल ही में किए गए महत्वपूर्ण विनियामकीय गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में, प्रतिपक्षी ऋण जोखिम को कम करके भारत की वित्तीय स्थिरता को मज़बूत बनाने में केंद्रीय प्रतिपक्षकारों की भूमिका की जाँच की गई है। यह रिपोर्ट सीमा-पारीय भुगतानों से जुड़े मुद्दों, जी20 रोडमैप के अंतर्गत इस क्षेत्र में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किए गए प्रयासों, और सामान्य तौर पर उन तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा करती है, जो वैश्विक भुगतान पारितंत्र को नया रूप दे रहे हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/279
|