बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

अधिसूचनाएं

भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ – वित्तीय विवरण: प्रस्तुति और प्रकटीकरण) निदेश - संशोधन निदेश, 2026

भारिबैं/2025-26/187
विवि.सीआरई.आरईसी.388/21.04.018/2025-26

05 जनवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ – वित्तीय विवरण: प्रस्तुति और प्रकटीकरण) निदेश - संशोधन निदेश, 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ – वित्तीय विवरण: प्रस्तुति और प्रकटीकरण) निदेश, 2025 (जिसे आगे 'निदेश' कहा जाएगा) देखें ।

2. भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां - ऋण जोखिम प्रबंधन) - संशोधन निदेश, 2026 जारी करने के बाद समीक्षा करने पर, और भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45जेए, 45एल और 45एम; राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 की धारा 30ए और 32 तथा फैक्टरिंग विनियमन अधिनियम, 2011 की धारा 6 तथा इस संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक (इसके बाद रिज़र्व बैंक कहा जाएगा) को सक्षम बनाने वाले अन्य सभी प्रावधानों/कानूनों द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक संतुष्ट है कि ऐसा करना जनहित में आवश्यक और उचित है, इसलिए वह इसके द्वारा निम्नलिखित संशोधन निदेश जारी करता है।

3. संशोधन निदेश जारी करने के परिणामस्वरूप नीचे दिए गए निदेश को बदला गया है:

3(1) अध्याय-III 'वित्तीय विवरणों में प्रकटीकरण – खातों के लिए नोट्स' में, उप-पैरा 21 (9) के बाद एक नया उप-पैरा (9ए) जोड़ा जाएगा, जैसा कि नीचे दिया गया है:

21(9ए) संबंधित पक्षों के लिए एक्सपोज़र

भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ – वित्तीय विवरण: प्रस्तुति और प्रकटीकरण) निदेश, 2025 में बताए गए संबंधित पक्षों के लिए एक्सपोज़र का ब्योरा नीचे दी गई तालिका के प्रकट किया जाएगा:

(राशि करोड़ रुपये में)
क्रम संख्या विवरण पिछला वर्ष चालू वर्ष
A. संबंधित पक्षों को ऋण
1 वर्ष के दौरान संबंधित पक्षों को मंज़ूर किए गए ऋण की कुल मूल्य    
2 31 मार्च तक संबंधित पक्षों को बकाया ऋणों का कुल मूल्य    
3 31 मार्च तक कुल ऋण एक्सपोज़र के अनुपात के तौर पर संबंधित पक्षों को बकाया ऋणों का कुल मूल्य    
4 संबंधित पक्षों को बकाया ऋणों का कुल मूल्य, जिसे इस तरह श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है:    
  (i) 31 मार्च तक विशेष उल्लेख खाते    
  (ii) 31 मार्च तक अनर्जक आस्तियाँ    
5 31 मार्च तक संबंधित पक्षों को दिए गए ऋण के संबंध में प्रावधान की राशि    
B. संबंधित पक्षों से जुड़े अनुबंध और व्यवस्थाएं
6 वर्ष के दौरान संबंधित पक्षों को दिए गए करार अनुबंध और व्यवस्था की कुल मूल्य    
7 31 मार्च तक संबंधित पक्षों से जुड़े बकाया अनुबंध  और व्यवस्था की कुल मूल्य    

4. उपर्युक्त संशोधन दिनांक 01 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। हालांकि, गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनियां इन संशोधनों को पूर्ण रूप से पहले की तिथि से लागू करने का निर्णय ले सकती हैं।

वैभव चतुर्वेदी
(मुख्य महाप्रबंधक)


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष