भारिबैं/2021-22/178
विवि.एएमएल.आरईसी.91/14.06.001/2021-22
08 मार्च 2022
सभी विनियमित संस्थाओं के अध्यक्ष / सीईओ
महोदया / महोदय,
यूएपीए, 1967 की धारा 51-क का कार्यान्वयन : यूएनएससी की 1267/1989 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची : दो प्रविष्टियों का विलोपन
कृपया अपने ग्राहक को जानिए पर दिनांक 10 मई 2021 को यथासंशोधित, 25 फरवरी 2016 के हमारे मास्टर निदेश की धारा 51 देखें, जिसके अनुसार "विनियमित संस्थाएं (आरई) यह सुनिश्चित करें कि विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 51क के अनुसार उनके पास आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका वाले ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं का कोई खाता नहीं होना चाहिए, जिनके नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा समय-समय पर अनुमोदित तथा परिचालित ऐसे व्यक्तियों तथा संस्थाओं की सूची में शामिल हो।”
2. इस संबंध में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) समिति, जिसका गठन आइएसआइएल (दाएश), अल-कायदा, और संबंधित व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों और संस्थाओं के संबंध में संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) के बाद किया गया था, द्वारा जारी निम्नलिखित प्रेस रिलीज भेजी है, जो यूएनएससी संकल्प 2368 (2017) के पैरा 1 में दिए गए और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII द्वारा मान्य किए गए आस्ति फ्रीज़ करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची में परिवर्तन से संबंधित है।
संदर्भ एससी/14818 दिनांक 03 मार्च 2022- 2 प्रविष्टियों के विलोपन के संबंध में [क्युडीआई.346 नाम: 1: 'एबीडी अल-मलिक 2: मुहम्मद 3: यूसुफ 4:' उथ्मान 'अब्दाल-सलाम शीर्षक: ना पदनाम: ना जन्म तिथि: 13 जुलाई 1989 पीओबी: ना गुड क्वालिटी उर्फ: 'अब्द अल मलिक मुहम्मद यूसुफ' अब्द-अल-सलाम लो क्वालिटी उर्फ: ए) 'उमर अल-कतारी बी) 'उमर अल-तय्यर राष्ट्रीयता: जॉर्डन पासपोर्ट संख्या: के 475336, 31 को जारी किया गया अगस्त 2009, जॉर्डन में जारी (30 अगस्त 2014 को समाप्त) राष्ट्रीय पहचान संख्या: क्यूडीआई.402 नाम: 1: नायिफ़ 2: सलीह 3: सलीम 4: अल-क़ैसी शीर्षक: ना पदनाम: ना जन्मतिथि: 1983 पीओबी: अल बयदाह गवर्नरेट, यमन गुड क्वालिटी उर्फ: नाइफ सालेह सलेम अल क़ैसी लो क्वालिटी उर्फ: नाइफ अल-घयसी राष्ट्रीयता: यमन पासपोर्ट संख्या: यमन 04796738 राष्ट्रीय पहचान संख्या: ना] यूएनएससी के 1267/1989 आइएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में।
सूची में संशोधन से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध हैं : https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267/press-releases
3. आईएसआईएल (दाएश), अल-कायदा और तालिबान से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं की अद्यतन सूची निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध:
www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267/aq_sanctions_list
https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1988/materials
4. प्रतिबंध उपायों और छूटों का विवरण निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध है: https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267#further_information
5. गृह मंत्रालय (एमएचए) से प्राप्त अनुदेशों के अनुसार, किसी विनियमित संस्था (आरई) द्वारा प्राप्त सूची से हटाने संबंधी किसी भी अनुरोध को इलेक्ट्रोनिक रूप में संयुक्त सचिव (सीटीसीआर), एमएचए को भेज दिया जाए। सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची से नाम हटाए जाने की मांग रखने वाले व्यक्ति, समूह, उपक्रम और संस्थाएं संयुक्त राष्ट्र सेक्रेटरी जनरल द्वारा नियुक्त स्वतंत्र और निष्पक्ष ओम्बड्सपर्सन के पास अपना अनुरोध दे सकते हैं। अधिक विवरण निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध हैं:
https://www.un.org/securitycouncil/ombudsperson/application
6. उक्त को ध्यान में रखते हुए, आरई को सूचित किया जाता है कि वे यूएनएससी के उपर्युक्त संचार पर ध्यान दें और सावधानीपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।
भवदीय
(सिद्धार्थ प्रकाश)
उप महाप्रबंधक |