बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


अस्वीकारण : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न तथा फेमा अधिसूचना (अधिसूचनाओं)/ मास्टर निदेश(निदेशों)/ ए.पी. डीआईआर परिपत्र (परीपत्रों) के बीच किसी प्रकार की असंगति (असंगतियाँ) होने की स्थिति में परवर्ती को सही माना जाएगा।

बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) तथा व्यापार ऋण

(16 फरवरी 2026 की स्थिति के अनुसार अद्यतन)

भाग II: व्यापार ऋण (टीसी)

44. क्या एडी बैंक विदेशी मुद्रा में समुद्रपारीय उधारदाताओं से अल्पावधि व्यापार वित्त का लाभ उठाने के लिए अपने ग्रहकों की ओर से एसबीएलसी जारी कर सकते हैं?

उत्तर: एडी बैंक विदेशी मुद्रा में समुद्रपारीय उधारदाताओं से अल्पावधि व्यापार वित्त का लाभ उठाने के लिए अपने ग्रहकों की ओर से एसबीएलसी जारी कर सकते हैं लेकिन इस शर्त के अधीन कि इस प्रकार से जारी की गई एसबीएलसी समय-समय पर संशोधित “गारंटियां तथा सहस्वीकृतियां” पर बैंकिंग विनियमन विभाग के दिनांक 1 जुलाई 2015 के मास्टर परिपत्र सं.डीबीआर.सं.डीआईआर.बीसी.11/13.03.00/2015-16 में निहित प्रावधानों का अनुपालन करती हो ।

45. नए दिशानिर्देशों के अनुसार एडी बैंकों को यथालागू क्रियाविधि के अनुसार विलंबित आयात देयताओं के निपटान के लिए प्रदान की गई अनुमतियों की रिपोर्ट करनी होती है। एडी बैंकों को इसी आधार पर रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विलंबित आयात देयताओं के निपटान के लिए प्रदान की गई अनुमतियों की रिपोर्ट करनी होती है। क्या अनिवार्य रिपोर्टिंग केवल गैर-पूंजीगत/ पूंजीगत वस्तुओं के लिए क्रमशः एक वर्ष/ तीन वर्ष तक के विस्तार को अनुमोदन प्रदान करने के लिए है?

उत्तर: एडी बैंकों को एडी बैंकों/ रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा विलंबित आयात देयताओं के निपटान के लिए प्रदान की गई सभी अनुमतियों की रिपोर्ट करनी होती है।

Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं