क्षेत्रीय कार्यालय - नागपुर

भारतीय रिजर्व बैंक का नागपुर कार्यालय महाराष्ट्र राज्य में इसका दूसरा कार्यालय है। इसने अपना कार्य 1956 में शुरू किया। मुख्य कार्यालय भवन (एमओबी) का उद्घाटन 10 सितंबर 1956 को किया गया था। यह भवन विरासत भवनों की सूची में शामिल किया गया है। इस भवन में निर्गम विभाग, बैंकिंग विभाग, लोक ऋण कार्यालय (विशेष सेल), वित्तीय समावेश और विकास विभाग, मानव संसाधन प्रबंध विभाग (लेखापरीक्षा, बजट और समन्वय सेल सहित), उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण कक्ष (शिकायत निवारण कक्ष), संपदा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, केंद्रीय स्थापना अनुभाग (पेंशन सेल सहित), प्रवर्तन विभाग और राजभाषा सेल कार्यरत हैं।

अतिरिक्त कार्यालय भवन (एओबी) का निर्माण 1985 में किया गया था। केन्द्रीय लेखा अनुभाग, पर्यवेक्षण विभाग एवं विनियमन विभाग इस इमारत में स्थित हैं।

अधिकार क्षेत्र

विभिन्न कार्यों के लिए इस कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य हैं।

नागपुर कार्यालय : विभागवार अधिकारक्षेत्र

विभाग अधिकार क्षेत्र
निर्गम विभाग छत्तीसगढ़ राज्य; विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क); मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिले (सारणी ख); जलगांव, धुले और नंदुरबार जिले
राष्ट्रीय समाशोधन कक्ष विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क) और मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिले (सारणी ख); जलगांव, धुले, तथा नंदुरबार जिले
लोक ऋण कार्यालय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य; विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क) और मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिले (सारणी ख)
प्रवर्तन विभाग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य; विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क) और मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिले (सारणी ख); जलगांव, धुले, नंदुरबार, सोलापुर, अहमदनगर और नाशिक जिले
पर्यवेक्षण विभाग शहरी सहकारी बैंक
विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क); मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिले (सारणी ख); सोलापुर
विनियमन विभाग

शहरी सहकारी बैंक
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य; विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क); मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिले (सारणी ख); जलगांव, धुले, नंदुरबार, सोलापुर, अहमदनगर और नाशिक जिले

डी सी सी बी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य; विदर्भ क्षेत्र के 11 जिले (सारणी क) (नोट: विदर्भ के वाशिम जिले में अलग से डी सी सी बी नहीं है। अकोला डीसीसीबी वाशिम में भी कार्य करता है।)

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां
मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य

वित्तीय समावेशन और विकास विभाग विदर्भ क्षेत्र के सभी 11 जिले (सारणी क)
उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण विभाग विदर्भ क्षेत्र के सभी 11 जिले (सारणी क) और मराठवाडा के 3 जिले, अर्थात नांदेड, लातूर और हिंगोली।

सारणी क सारणी ख
विदर्भ क्षेत्र मराठवाडा क्षेत्र
अकोला छत्रपति संभाजीनगर
अमरावती नांदेड
भंडारा लातूर
बुलढाणा परभणी
चंद्रपुर जालना
गड़चिरोली बीड
गोंदिया हिंगोली
नागपुर धाराशिव
वर्धा  
वाशिम  
यवतमाल  

कार्यालय प्रमुख
श्री सचिन वाय. शेंडे, क्षेत्रीय निदेशक

rdnagpur[at]rbi[dot]org[dot]in

पता टेलीफोन फैक्स
मुख्य कार्यालय भवन
डॉ राघवेंद्र राव मार्ग
सिविल लाइंस, पोस्ट बाक्स संख्या 15,
नागपुर - 440 001
+91 712-2806302 +91 712-2536756
अतिरिक्त कार्यालय भवन
पश्चिम हाई कोर्ट रोड,
सिविल लाइंस, पोस्ट बॉक्स संख्या 15,
नागपुर - 440 001
+91 712-2567202  

कार्य - समय और बैंकिंग - समय

कार्य - समय सप्ताह के दिन (सोमवार से शुक्रवार) पूर्वाह्न 10:00 से अपराहन 5:45 बजे तक
शनिवार*
(II और IV शनिवार छोड़कर)
पूर्वाह्न 10:00 से अपराहन 5:45 बजे तक
बैंकिंग - समय सप्ताह के दिन (सोमवार से शुक्रवार) पूर्वाह्न 10:00 से अपराहन 2:30 बजे तक
* शनिवार को जनता हेतु नकदी काउंटर बंद रहेंगे।
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं