शुद्धिपत्र बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त भारतीय रिज़र्व बैंक, कोच्ची, बैंक के अधिकारि क्वार्टर, कोच्ची में मेम्ब्रेन बायो रिएक्टर (एमबीआर) प्रौद्योगिकी के साथ 30 किलो लीटर प्रति दिन (केएलडी) क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए ई-निविदा द्वारा दो-भागीय निविदा आमंत्रित करता है।
ई-निविदा की सूची इस प्रकार है:
ए |
ई-निविदा सं. |
आरबीआई/कोच्ची क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/1/25-26/ईटी/5 |
बी |
काम का नाम |
बैंक के अधिकारि के क्वार्टरों, कोच्ची में मेम्ब्रेन बायो रिएक्टर (एमबीआर) प्रौद्योगिकी के साथ 30 किलो लीटर प्रति दिन (केएलडी) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग |
सी |
कार्य की अनुमानित लागत |
₹41,00,000/- (जीएसटी सहित) |
डी |
निविदा का तरीका |
एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ई-अधिप्राप्ति (तकनीकी और वाणिज्यिक बोली (भाग-I) और मूल्य बोली (भाग-II)); (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) |
ई |
एनआईटी की तारीख और निविदा दस्तावेज डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की तारीख |
18 मार्च 2025, 16:00 बजे के बाद |
एफ़ |
बयाना जमा (ईएमडी) |
₹82,000/- (केवल बयासी हजार रुपये)।
(निविदा दस्तावेज की अनुसूची "ई" में उल्लिखित सभी बोलीदाताओं द्वारा प्रेषित किया जाना है। एमएसई/उद्यम पंजीकृत बोलीदाताओं को ईएमडी के भुगतान से कोई छूट नहीं है)। |
जी |
बोली-पूर्व बैठक की तारीख, समय और स्थान (ऑफ़लाइन) |
08 अप्रैल 2025 को 16:00 बजे संपदा विभाग, कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, कोच्ची। |
एच |
परिशिष्ट, शुद्धिपत्र, आदि के रूप में आरबीआई की वेबसाइट पर बोली-पूर्व बैठक के परिणाम अपलोड करने की तारीख और समय |
11 अप्रैल 2025, 15:00 बजे से पहले। |
आई |
वेबसाइट पर तकनीकी और वाणिज्यिक बोली (भाग-I) और मूल्य बोली (भाग-II) के लिए बोली शुरू होने की तारीख https://mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
11 अप्रैल 2025 को 15:00 बजे |
जे |
तकनीकी और वाणिज्यिक बोली (भाग-I) और मूल्य बोली (भाग-II) जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख |
25 अप्रैल 2025 को 15:00 बजे। |
के |
तकनीकी एवं वाणिज्यिक बोली (भाग-I) खोलने की तारीख और समय |
25 अप्रैल 2025 को 16:00 बजे |
एल |
मूल्य बोली (भाग-II) खोलने की तारीख और समय |
अगले दिन, जिसकी सूचना सभी बोलीदाताओं को अग्रिम रूप से दी जाएगी। |
एम |
लेनदेन शुल्क |
मैसर्स एमएसटीसी लि द्वारा दी गई सूचना के अनुसार राशि। |
सभी इच्छुक बोलीदाताओं को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। भविष्य में जारी किए गए निविदा में कोई संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल ऊपर दिए गए अनुसार आरबीआई की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
(टी. वी. राव)
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक, कोच्ची
18 मार्च 2025
|