निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1188.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
आईआईटीएफ 2026, भारत मंडपम परिसर में आईटीपीओ द्वारा 14-27 नवंबर, 2026 के दौरान आयोजित किए जाने वाले मेले में हॉल 5 (पहली मंज़िल) में 114 वर्ग मीटर के आरबीआई स्टॉल सं. 5F-07-A के फैब्रिकेशन, सजावट और रखरखाव के लिए, नई दिल्ली (27 अक्तूबर 2026 को वेबसाइट पर डाला गया)

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय उपर्युक्त कार्य के लिए दो भागों में खुली ई-निविदा आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹15 लाख है और कार्य को सभी प्रकार से 12 नवंबर, 2026 की शाम तक या उससे पहले पूरा करना होगा।

2. ई-निविदा आरबीआई की ओर से तृतीय पक्ष के रूप में केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) https://etenders.gov.in/eprocure/app के माध्यम से की जाएगी। अतः इच्छुक फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सीपीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। सीपीपीपी पर पंजीकरण और ई-निविदा की प्रक्रिया का विवरण अनुलग्नक II में संलग्न है। ई-निविदा ऑनलाइन दो भागों में प्रस्तुत की जाएगी। ई-निविदा के भाग I में प्रस्तावित कार्य की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी और ई-निविदा के भाग II में मूल्य बोली होगी। सभी आवश्यक अनुलग्नक, दस्तावेज़ी प्रमाण सहित, निविदा के भाग I के साथ ही अपलोड किए जाएँगे। यह ई-निविदा बोली है और बोलीदाताओं को निविदा खोले जाने के समय उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं है।

3. बैंक न्यूनतम बोली को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए, अपने विवेक से किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

4. बैंक परिशिष्ट (एडेंडम)/शुद्धिपत्र (कोरिजेंडम)/कार्यवृत्त/बोली-पूर्व बैठक जारी करने का अधिकार सुरक्षित रखता है, जिन्हें केवल आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट और सीपीपीपी पर प्रकाशित किया जाएगा। ये अपडेट निविदा दस्तावेज़ का अभिन्न अंग होंगे और अलग-अलग बोलीदाताओं को कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। किसी भी संशोधन के लिए इन पोर्टलों पर नज़र रखना पूरी तरह बोलीदाता की ज़िम्मेदारी है।

5. निविदा की समय-सारणी (एसओटी) निम्नानुसार है:

  ई-निविदा सं. 2026_आरबीआई_295070_1
i. निविदा का तरीका ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I: तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II: मूल्य बोली, सीपीपी पोर्टल https://etenders.gov.in/eprocure/app के माध्यम से)
ii. अनुमानित लागत ₹15 लाख
iii. कार्य पूर्ण करने की समयावधि 12 नवंबर, 2026 की शाम तक या उससे पहले
iv. बयाना राशि (ईएमडी) (केवल एनईएफटी के माध्यम से) ₹30,000
क) एनईएफटी / आरटीजीएस

लाभार्थी: भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली
खाता सं.: 06869229906
आईएफएस कोड: RBIS0NDPA01 (कृपया आईएफएससी के 5वें और 10वें अक्षर को शून्य पढ़ें)
v. सीपीपी पोर्टल/आरबीआई वेबसाइट पर ई-निविदा दस्तावेज़ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की तारीख 19 अक्टूबर, 2026 को सायं 05:00 बजे से
vi. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा की आरंभ तारीख 19 अक्टूबर, 2026 को सायं 05:00 बजे से
vii. बोली-पूर्व बैठक की तारीख और समय 22 अक्टूबर, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: कॉन्फ्रेंस रूम- 2, दूसरी मंज़िल, भारतीय रिज़र्व बैंक, 6, संसद मार्ग, नई दिल्ली
viii. बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त आरबीआई वेबसाइट/सीपीपीपी पर प्रकाशित करने की तारीख 23 अक्टूबर, 2026
ix. ईएमडी जमा करने की अंतिम तारीख और समय 26 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तक (बैंक के खाते में दिखाई देनी चाहिए)
x. निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख और समय 26 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे तक
xi. क. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख और समय

ख. भाग II (मूल्य बोली) खोलने की तारीख
27 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे

निविदा का भाग II केवल उन बोलीदाताओं के लिए खोला जाएगा, जो भाग I में प्रस्तुत दस्तावेज़ों की जाँच के बाद पात्र पाए जाएँगे। पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
xii. इस निविदा के संबंध में किसी स्पष्टीकरण/ईएमडी का विवरण भेजने आदि के लिए संपर्क अधिकारियों के नाम नाम: ममता वानखड़े, प्रबंधक
ई-मेल: mamtarw@rbi.org.in
मोबाइल नंबर: 9604425094

नाम: सुमन झा, समप्र
ई-मेल: sumanjha@rbi.org.in
मोबाइल नंबर: 9988992193

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष