निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (240.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - आईटीपीओ द्वारा 14 से 27 नवंबर 2026 तक भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित आईआईटीएफ 2026 में हॉल 5 (प्रथम तल) में 114 वर्गमीटर के भारतीय रिज़र्व बैंक के स्टॉल नं. 5एफ-07-ए का निर्माण, सजावट और रखरखाव

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

शीर्षक अंतर्गत उक्त निविदा संख्या 2026_RBI_295070_1 के संदर्भ में दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे एक पूर्व-बोली बैठक आयोजित की गई।

2. (क) बैठक में उपस्थित बैंक के अधिकारियों की सूची:

क्र. सं. नाम पदनाम
1 श्री सुमन झा सहायक महाप्रबंधक, FIDD
2 श्री नीरज कुमार प्रबंधक, FIDD
3 श्रीमती ममता वानखडे प्रबंधक, FIDD

(ख) कंपनी / व्यक्ति / फर्म / ठेकेदार के प्रतिनिधियों की सूची:

क्र. सं. कंपनी/फर्म का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 M/s Wizardo Exhibition and Interior Design सुश्री सोनिया सोलमन

3. निविदा दस्तावेज़ के नियमों एवं शर्तों की विस्तार से चर्चा श्री सुमन झा द्वारा की गई। तत्पश्चात् उठाए गए प्रश्नों के उत्तर M/s Wizardo Exhibition and Interior Design के प्रतिनिधि को संतोषजनक रूप में दिए गए। प्रतिनिधि द्वारा उठाए गए प्रश्न एवं तत्संबंधी स्पष्टीकरण निम्नानुसार हैं:

क्र. सं. विक्रेता/प्रतिनिधि द्वारा उठाया गया प्रश्न स्पष्टीकरण
1 प्रतिनिधि ने निम्न कथन पर स्पष्टीकरण माँगा: "कार्य-वस्तुओं (deliverables) की वास्तविक संख्या बैंक के विवेकानुसार भिन्न हो सकती है"। प्रतिनिधि को निविदा दस्तावेज़ के "अनुभाग VI – कार्य का दायरा (Scope of Work)" का संदर्भ देखने का परामर्श दिया गया।
2. क्या निविदा दस्तावेज़ भौतिक/कागजी रूप में प्रस्तुत किए जाने हैं? प्रतिनिधि को निविदा दस्तावेज़ के "अनुभाग I – ई-निविदा आमंत्रण सूचना (NIT)" का संदर्भ देखने का परामर्श दिया गया।

4. इसके पश्चात् प्रतिनिधि को बोली प्रस्तुत करने से पूर्व निविदा दस्तावेज़ को सर्वांगीण रूप से एवं सावधानीपूर्वक पढ़ने का परामर्श दिया गया।

5. यह ध्यान में रखा जाए कि निविदा से संबंधित आगे कोई भी प्रश्न कार्यालय द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

6. निविदा के नियम एवं शर्तें यथावत् बनी रहेंगी।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष