बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), तिरुवनंतपुरम क्षेत्रीय कार्यालय योग्य सनदी लेखाकार फर्मों (निविदा दस्तावेज़ में परिभाषित) से 01 अक्तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक की अवधि (वार्षिक आधार पर बैंक द्वारा संतोषजनक कार्य-निष्पादन के आधार पर दो अतिरिक्त वर्षों के लिए विस्तार योग्य) के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति के लिए निविदा आमंत्रित करता है।
निविदा प्रक्रिया ई-टेंडरिंग पोर्टल-सेंट्रल पब्लिक प्रॉक्यूरमेंट पोर्टल (CPPP) (https://etenders.gov.in) के माध्यम से निष्पादित की जाएगी। इच्छुक निविदाकर्ताओं को उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम के साथ पंजीकरण करना आवश्यक है ताकि टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग ले सकें।
निविदा दस्तावेज़ आरबीआई वेबसाइट www.rbi.org.in पर ‘निविदा’ अनुभाग और वेबसाइट https://etenders.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 पूर्वाह्न 10:00 बजे तक है। निविदा केवल पोर्टल के माध्यम से जमा किए जाएंगे, जिन्हें उपरोक्त प्रक्रिया के लिए स्वीकार किया जाएगा। उक्त तिथि और समय के बाद प्राप्त निविदा बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
निविदाकर्ता को बोली जमा करने से पहले उपरोक्त वेबसाइट/ ई-पोर्टल पर किसी भी संशोधन/ सुधार/ स्पष्टीकरण की जांच करनी चाहिए। बैंक को निविदा रद्द करने, संशोधित करने और निविदा जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का अधिकार है। इसके अलावा, बैंक को किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने और किसी भी या सभी टेंडरों को बिना किसी कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
तिरुवनंतपुरम
निविदा की अनुसूची
| A. |
ई-निविदा संख्या |
2026_RBI_289802 |
| B. |
निविदा का नाम |
आरबीआई, तिरुवनंतपुरम क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 01 अक्तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक की अवधि के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति। |
| C. |
निविदा का तरीका |
ई-प्रक्रिया प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – वित्तीय बोली सीपीपी पोर्टल के माध्यम से) |
| D. |
आरबीआई वेबसाइट पर देखने/डाउनलोड के लिए ई-टेंडर आमंत्रण नोटिस की तिथि |
3 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे |
| E. |
निविदा का अनुमानित मूल्य अर्थात् न्यूनतम पारिश्रमिक शुल्क (प्रति माह) |
₹1,15,000/- प्रति माह (सभी लागतों सहित एवं जीएसटी को छोड़कर) अर्थात् 12 महीनों के लिए ₹13,80,000 (सभी लागतों सहित एवं जीएसटी को छोड़कर)। |
| F. |
बोली पूर्व बैठक की तिथि |
11 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे |
| G. |
बोली पूर्व बैठक का स्थान |
बोर्ड रूम, तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेकरी जंक्शन, तिरुवनंतपुरम-695033 |
| H. |
सीपीपी पोर्टल पर ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) के ऑनलाइन सबमिशन की शुरुआत की तिथि |
12 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे |
| I. |
सीपीपी पोर्टल पर ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) के ऑनलाइन सबमिशन के समापन की तिथि एवं समय |
21 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे |
| J. |
निविदा के भाग-I (तकनीकी बोली) के खुलने की तिथि एवं समय |
22 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे |
| K. |
बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
अनुमानित लागत का 2% अर्थात ₹13,80,000/- (तेरह लाख अस्सी हज़ार रुपए मात्र), अर्थात ₹27,600/- (सत्ताईस हज़ार छः सौ रुपए मात्र)। सभी बोलीदाताओं द्वारा एनईएफ़टी के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है।
ईएमडी जमा करने के लिए एनईएफ़टी विवरण:
लाभार्थी विवरण:
i. लाभार्थी का नाम: एबीसी कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम क्षेत्रीय कार्यालय
ii. लाभार्थी खाता संख्या: 8614038
iii. IFS कोड: RBIS0THPA01 (5वें और 10वें अंक शून्य हैं)
iv. टिप्पणी: 2026-27 के लिए समकालीन लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए ईएमडी – फर्म का नाम
ईएमडी भेजने का प्रमाण सीपीपी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। |
| L. |
निविदा के भाग-II (वित्तीय बोली) के खुलने की तिथि |
भाग-II (वित्तीय बोली) केवल उन बोलीदाताओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी जिनकी भाग-I (तकनीकी बोली) आरबीआई, तिरुवनंतपुरम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्वीकार्य पाई गई है। ऐसे बोलीदाताओं को उनके द्वारा दिए गए वैध ईमेल आईडी के माध्यम से भाग-II (वित्तीय बोली) के खुलने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा। |
| M. |
लेनदेन शुल्क |
लेन-देन शुल्क का भुगतान (जैसा लागू हो) |
| N. |
बैंक गारंटी |
संविदा मूल्य का 5% (सफल बोलीदाता द्वारा अनुबंध अवधि एवं उसके बाद 30 दिन तक के लिए जमा करना अनिवार्य है) |
2. किसी भी शर्त के साथ प्रस्तुत की गई कोई भी बोली स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसी बोली बैंक के विवेक पर अस्वीकार कर दी जाएगी।
3. भविष्य में जारी किए जाने वाले किसी भी संशोधन/ सुधार/ स्पष्टीकरण की सूचना केवल उपरोक्त आरबीआई वेबसाइट और सीपीपी पोर्टल पर दी जाएगी और अखबारों में प्रकाशित नहीं की जाएगी। |