निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (148.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
शुद्धिपत्र और प्री-बिड सवालों के जवाब - भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालयों में मुद्रा सत्यापन व प्रसंस्करण प्रणाली के डिजाइन, आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और क्रियात्मक करने हेतु प्रस्ताव के लिए वैश्विक अनुरोध (आरएफपी), मुंबई

शुद्धिपत्र

भारतीय रिज़र्व बैंक, मुद्रा प्रबंध विभाग, केंद्रीय कार्यालय द्वारा उक्त विषय पर ई-निविदा संदर्भ संख्या 2026_RBI_285963_1 आमंत्रित करते हुए 31 जुलाई, 2026 को अनुरोध प्रस्ताव सीपीपी पोर्टल और आरबीआई वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया गया था।

2. इस संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि अनुरोध प्रस्ताव के कुछ खंडों में संशोधन किया गया है जिसका उल्लेख अनुलग्नक (Annex) में हैं।

3. 21 अगस्त, 2026 को आयोजित निविदा-पूर्व बैठक का कार्यवृत अनुबंध ‘A’ के रूप में उल्लिखित है।

4. पूछे गए प्रश्नों पर दिया गया स्पष्टीकरण अनुबंध ‘B’ के रूप में उल्लिखित है। ये स्पष्टीकरण 31 जुलाई, 2026 को जारी आरएफपी दस्तावेज़ का भाग हैं।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
मुद्रा प्रबंध विभाग


अनुबंध A

निविदा पूर्व बैठक कार्यवृत – भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालयों में मुद्रा सत्यापन व प्रसंस्करण प्रणाली के डिजाइन, आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और क्रियात्मक करने हेतु वैश्विक अनुरोध प्रस्ताव

भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालयों में मुद्रा सत्यापन व प्रसंस्करण प्रणाली के डिजाइन, आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और क्रियात्मक करने हेतु वैश्विक अनुरोध प्रस्ताव 31 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था। आरएफपी समय-सारणी के अनुसार, 21 अगस्त, 2026 को 15:00 बजे मुद्रा प्रबंद विभाग द्वारा हाइब्रिड मोड में निविदा-पूर्व बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित निविदाकारों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में निम्नलिखित प्रतिभागी व प्रतिनिधि थे:

भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिभागी

क्र. सं. अधिकारी का नाम विभाग का नाम
1. श्री संजीव प्रकाश प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक मुप्रवि
2. श्री जे पी बंसल मुख्य महाप्रबंधक मुप्रवि
3. श्रीमती टी पी हेमलता उमप्र, मुप्रवि
4. श्री यशराज वैश्नव समप्र, मुप्रवि
5. श्री पार्थिबन आर प्रबन्धक, मुप्रवि
6. श्री कुनाल जैन प्रबन्धक, मुप्रवि
7. श्री सुप्रीत सहायक प्रबन्धक, मुप्रवि
8. श्री भरत कुमार वी एन सहायक प्रबन्धक, मुप्रवि

जिन प्रतिनिधियों को आरएफपी जारी किया गया है, उनकी सूची

क्र. सं. प्रतिनिधि का नाम संगठन का नाम / जिसके द्वारा भाग लिया
1. श्री एम एस सुरेश मि. जी&डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
2. श्री शश्वत मेहता मि. जी&डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
3. श्री पुनीत गुलाटी मि. जी&डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
4. श्री दीपक कुमार मि. जी&डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
5. श्री किरण सुरतकल मि. स्टारडस्ट CPS प्राइवेट लिमिटेड
6. श्री श्रीजय सुरतकल मि. स्टारडस्ट CPS प्राइवेट लिमिटेड
7. मिस सलेइशा गोवेंडर मि. स्टारडस्ट CPS प्राइवेट लिमिटेड
8. श्री डेविड हॉकिंस मि. स्टारडस्ट CPS प्राइवेट लिमिटेड
9. श्री तरुण गुप्ता मि. टोशिबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
10. श्री योशिओ सुजुकी मि. टोशिबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
11. श्री नील पटेल एरो ग्रीनटेक लिमिटेड
12. श्री कपिल भाटेजा एरो ग्रीनटेक लिमिटेड

आरएफपी दस्तावेज की शर्तों एवं नियमों के संबंध में चुने हुए आवेदकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के स्पष्टीकरण किए गए थे। उठाए गए बिंदुओं के स्पष्टीकरण नीचे अनुबंध ‘B’ के रूप में रखे गए हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष