बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (788.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिकारी कॉलोनी हौज खास, नई दिल्ली में मौजूदा पुरानी चारदीवारी को तोड़ने और नई चारदीवारी के पुनर्निर्माण के लिए (14 अगस्त 2026 को वेबसाइट पर डाला गया)

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

1. भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली (इसके बाद "बैंक" के रूप में संदर्भित) पात्र और इच्छुक कंपनियों/एजेंसियों/फर्मों से "भारतीय रिज़र्व बैंक अधिकारी कॉलोनी हौज खास, नई दिल्ली में मौजूदा पुरानी चारदीवारी को तोड़ने और नई चारदीवारी के पुनर्निर्माण के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। निर्धारित संविदात्मक दायित्वों के अनुसार, साइट को सौंपने के 14वें दिन से कार्य पूरा करने का समय 180 दिन होगा। निविदा की लागत जीएसटी और बायबैक सहित 99.29 लाख रुपये (99 लाख 29 हजार रुपये मात्र) अनुमानित है।

2. यह एक खुली निविदा है। केवल वही फर्में निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी जो केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) https://etenders.gov.in/eprocure/app पर पंजीकृत हैं। देखने/डाउनलोड करने के लिए निविदा दस्तावेज 08 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app से उपलब्ध होगा और डाउनलोड के लिए वेबसाइट https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx पर भी उपलब्ध है।

3. यह तीन-कवर ई-निविदा प्रक्रिया है। पहले ई-कवर में, ईएमडी जमा करने का प्रमाण सीपीपीपी पर अपलोड किया जाना चाहिए। उन बोलीदाताओं के दूसरे ई-कवर यानी भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) को खोलने पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने नियत तारीख को या उससे पहले बैंक को ईएमडी जमा की है। दूसरे ई-कवर यानी निविदा के भाग-I में सभी पूर्व-योग्यता (पीक्यू) कागजात, प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें शामिल होंगी, जिन पर बोलीदाताओं द्वारा सहमति व्यक्त की जानी चाहिए। तीसरे ई-कवर यानी निविदा के भाग-II (मूल्य बोली) में आवश्यक मात्रा की बैंक का शेड्यूल होगा और बोलीदाताओं की मूल्य बोली सीपीपी पोर्टल पर ऑनलाइन जमा की जानी है।

4. विधिवत भरे गए निविदा दस्तावेजों को सीपीपी वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app पर अपलोड किया जाएगा। सभी पूर्व-योग्यता कागजात केवल सीपीपी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और इसे दूसरे ई-कवर यानी बैंक द्वारा जांच के लिए निविदा के भाग-1 के खुलने के समय डाउनलोड किया जाएगा।

5. निविदा की समय-सीमा और अन्य विवरण इस प्रकार हैं:

क. ई-निविदा संख्या 2026_आरबीआई_286940_1
ख. कार्य का नाम भारतीय रिजर्व बैंक अधिकारी कॉलोनी हौज खास, नई दिल्ली में मौजूदा पुरानी चारदीवारी को तोड़ना और नई चारदीवारी का पुननर्माण।
ग. निविदा का तरीका ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(ईएमडी के प्रमाण वाला पहला ई-कवर, दूसरा ई-कवर अर्थात, भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और तीसरा ई-कवर अर्थात, भाग-II मूल्य बोली)
निविदा केवल ई-निविदा पोर्टल - सीपीपी पोर्टल (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के माध्यम से की जाएगी।
घ. अनुमानित लागत 99.29 लाख (99.29 लाख रुपये मात्र) जीएसटी और बायबैक सहित
ङ. बयाना जमाराशि 1,98,589/- (एक लाख अट्ठानबे हजार पांच सौ नवासी रुपये मात्र)। अधिक विवरण निविदा दस्तावेज के सेक्शन III (ए) के क्लॉज़ संख्या 13 में प्रदान किया गया है।
च. एनआईटी की तिथि पार्टियों के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है अगस्त 08, 2026, सुबह 11:00 बजे से
छ. बोली पूर्व बैठक की तिथि और स्थान ऑफलाइन 07 सितंबर 2026, सुबह 11:00 बजे।
स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, पहली मंजिल, संपदा विभाग, नई दिल्ली।
ज. https://etenders.gov.in/eprocure/app पर ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) ऑनलाइन जमा करने की तिथि सितम्बर 07, 2026, शाम 05:00 बजे से
झ. सीपीपी पोर्टल पर पहले ई-कवर में ईएमडी जमा करने और मांग ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक/बैंक गारंटी के माध्यम से भुगतान करने के मामले में मूल ईएमडी दस्तावेज़ जमा करने के प्रमाण की अंतिम तिथि सितम्बर 17, 2026 12:30 बजे
ञ. ई-निविदा ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) सितम्बर 17, 2026 02.00 बजे
ट. क. पहले ई-कवर (ईएमडी जमा करने के प्रमाण सहित) के खुलने की तिथि और समय
ख. दूसरे ई-कवर (भाग-1 अर्थात, तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) के खुलने की तिथि
ग. तीसरे ई-कवर (भाग-II अर्थात मूल्य बोली) के खुलने की तिथि

नोट: कवर उन बोलीदाताओं के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में खोले जाएंगे जो उपस्थित होना चाहते हैं
क. 18 सितंबर 2026 को अपराह्न 03:00 बजे

ख. 18 सितंबर 2026, ईएमडी मिलने की पुष्टि के बाद

ग. केवल उन बोलीदाताओं का तीसरा ई-कवर, यानी भाग II (मूल्य बोली) बाद की किसी तारीख़ पर खोला जाएगा, जो भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) में योग्य पाए गए हैं, योग्य बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी।
ठ. बोली की वैधता निविदा के भाग I (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) के खुलने की तारीख से तीन महीने (90 दिन); आपसी सहमति से इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है, और इस दौरान बोली लगाने वाला/वाले निविदा को रद्द या वापस नहीं ले सकेंगे।
ड. लेनदेन शुल्क शून्य

6. बैंक सबसे कम कीमत वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और उसके पास किसी भी बोली को पूरी तरह या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
नई दिल्ली



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष