बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (2063.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय भवन में इंटेलिजेंट एनालॉग एड्रेसेबल फायर अलार्म प्रणाली की डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य हेतु

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ अपने चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय भवन में इंटेलिजेंट एनालॉग एड्रेसेबल फायर अलार्म प्रणाली की डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य के लिए पात्र एवं इच्छुक फ़र्मों से ई-निविदाएँ आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत 60.82 लाख मात्र (जी.एस.टी सहित) है। कार्य समाप्ती की तिथि कार्यदेश जारी करने के 14वें दिन से 120 दिन की होगी।

2. यह एक खुली ई-निविदा है। केवल वे इच्छुक एवं पात्र फ़र्में जो कि Central Public Procurement Portal (CPPP - https://etenders.gov.in) पर पंजीकृत हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग – I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिनपर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की जाएगी और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फ़र्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने की इच्छुक निविदाकर्ता को 07 सितम्बर 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को Central Public Procurement Portal (CPPP - https://etenders.gov.in) पर अपलोड करना होगा।

5. निविदा के भाग-I को 08 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे Central Public Procurement Portal (CPPP - https://etenders.gov.in) पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:-

(क) ई-निविदा सं Tender Reference No: RBI/CHD/Estate/2026-27/1/CPPP
Tender ID: 2026_RBI_284898
(ख) निविदा प्रणाली ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाईन Central Public Procurement Portal (CPPP - https://etenders.gov.in) पर भाग I - तकनीकी वाणिज्यिक बोली तथा भाग II - मूल्य बोली
(ग) अनुमानित लागत 60.82 लाख (रूपये साठ लाख बयासी हज़ार मात्र)
(घ) निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 14 अगस्त 2026 साँय 05:00 बजे से
(ड़) बयाना राशि (केवल NEFT/DD के माध्यम से) 1,21,640/- (रूपए एक लाख इक्कीस हज़ार छः सौ चालीस मात्र)
लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक
IFSC Code: RBIS0CGPA01 (पांचवा और दसवां अंक शून्य है)
खाता संख्या: 186003001
(च) बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि 06 सितम्बर 2026
(छ) https://etenders.gov.in पर ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तिथि 14 अगस्त 2026 साँय 05:00 बजे से
(ज) बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 21 अगस्त 2026 पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: सम्पदा विभाग, तृतीय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर – 17, चंडीगढ़
(झ) ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तिथि 07 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
(ञ) i) ई-निविदा का भाग – I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि

ii) भाग II – (मूल्य बोली) खोलने की तिथि
08 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे

भाग I में अपलोड किए गए दस्तावेज़ो की समीक्षा के बाद भाग II केवल उन्हीं बोलीदाताओं का खोला जाएगा, जिनके भाग I के साथ अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की जांच के पश्चात स्वीकार्य पाया जाएगा जिसकी सूचना पात्र बोलीदाताओं को ईमेल/पत्र के माध्यम से अलग से दी जाएगी।

सभी इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को Central Public Procurement Portal (CPPP - https://etenders.gov.in) के माध्यम से उपर्युक्त वेबसाइट के द्वारा निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें आगे का परिशिष्ट केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और Central Public Procurement Portal (https://etenders.gov.in) वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक को बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष