बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (856.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
सेक्टर 17 ए स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक मुख्य कार्यालय भवन तथा सेक्टर 16 ए, 44 बी तथा 30 ए चंडीगढ़ की आवासीय कॉलोनियों में कीट नियंत्रण उपचार कार्य के लिए वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

सेक्टर 17 ए स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक मुख्य कार्यालय भवन तथा सेक्टर 16 ए, 44 बी तथा 30 ए चंडीगढ़ की आवासीय कॉलोनियों में कीट नियंत्रण उपचार कार्य के लिए वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध के कार्य के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़, पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत 8.37 लाख मात्र (12 माह हेतु) (जी. एस. टी. सहित) है। यह अनुबंध प्रारंभ में 01 जुलाई, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक 9 महीने की अवधि के लिए किया जाएगा और यदि बैंक द्वारा ठेकेदार की सेवाएं संतोषजनक पाई जाती हैं, तो बैंक के विवेक पर इसे आगे की अवधि (अवधियों) अधिकतम 2 (दो) वर्षों के लिए बढ़ाया/नवीनीकृत किया जा सकता है।

2. यह एक सीमित ई-निविदा है। केवल वे फर्म जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ एवं कानपुर कार्यालय में शीर्षांकित कार्य (Pest Control) हेतु श्रेणी III में ( 5-10 लाख) तक के कार्यों के लिए सूचीबद्ध हैं तथा MSTC पोर्टल पर पंजीकृत हैं, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

3. ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। ई-निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की गयी है और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों को कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने हेतु 19 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड करना होगा।

5. ई-निविदा के भाग-I को 19 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:

ई-निविदा सं. RBI/Chandigarh Regional Office/Estate/5/26-27/ET/123
निविदा प्रणाली ई-प्रापण प्रणाली
(ऑनलाइन https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर भाग-I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा भाग-II मूल्य बोली)
अनुमानित लागत 8.37 लाख मात्र (रुपए आठ लाख सैंतीस हजार मात्र) (जी. एस.टी. सहित)
ई-निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 29 मई 2026 को साँय 05:00 बजे से
https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर ई-निविदा (ऑनलाइट तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तारीख 29 मई 2026 को साँय 05:00 बजे से
बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 08 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़
बयाना राशि (केवल NEFT/DD के माध्यम से) 16,740/- (रुपए सोलह हज़ार सात सौ चालीस मात्र)

लाभार्थी का नाम - भारतीय रिज़र्व बैंक
IFSC Code: RBIS0CGPA01 (पंचवा तथा दसवां अंक शून्य है)
खाता सं.: 186003001

हालाँकि, निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी माइक्रो एंड स्माल एंटरप्राइज़ (MSE) को बयाना राशि के भुगतान से छूट है। बयाना राशि पर कोई भी ब्याज़ नहीं दिया जाएगा।
बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तिथि 19 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
ई-निविदा का भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख 19 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे
यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया गया तो भाग II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
अंतरण फीस अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा।

बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए यह खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष