बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (853.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
सिक्कों के परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में पूरी तरह से कवर की गई बंद नकदी वैन/ कंटेनर ट्रकों/ बंद वाहनों की आपूर्ति, अहमदाबाद

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

आरबीआई/अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय/निर्गम/1/26-27/ईटी/83

भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद (जिसे इसके पश्चात 'बैंक' कहा गया है), सिक्कों के परिवहन के लिए 'पर्याप्त संख्या में और पूरी तरह से कवर किए गए बंद नकदी वैन/ कंटेनर ट्रकों/ बंद वाहनों की आपूर्ति' हेतु प्रतिष्ठित और अनुभवी परिवहन ठेकेदारों (कम से कम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले) से दो बोली प्रणाली (तकनीकी और मूल्य बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है, जो 31 मार्च 2028 तक की अवधि के लिए होगी।

इच्छुक और पात्र कंपनियां/ फर्म भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx और एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com से निविदा फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। निविदा की समय-सीमा निम्नानुसार है:

क्र.सं. ई-निविदा अनुसूची निर्धारित तिथि और समय
1 आरबीआई/एमएसटीसी वेबसाइट पर ई-निविदा देखने की तिथि और समय 29 मई 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे
2 ऑफ़-लाइन बोली-पूर्व बैठक (वैकल्पिक) 04 जून 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे
3 ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि और समय 08 जून 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे
4 बयाना राशि (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तिथि और समय 15 जून 2026, अपराह्न 05:00 बजे तक
5 ई-निविदा जमा करने की अंतिम तिथि और समय 16 जून 2026, पूर्वाह्न 10:00 बजे तक
6 भाग-I खोलने की तिथि एवं समय 16 जून 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे

यदि उपर्युक्त में उल्लिखित किसी भी तिथि को अवकाश घोषित किया जाता है, तो संबंधित उद्देश्य के लिए अगला कार्यदिवस प्रभावी माना जाएगा।

सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें कि इस संबंध में आगे परिशिष्ट/ शुद्धिपत्र केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
गुजरात, दमण और दीव तथा दादरा और नगर हवेली



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष