शुद्धिपत्र
उपर्युक्त कार्य के लिए 13 मई 2026 को एमएसटीसी पोर्टल पर एक निविदा जारी की गई थी। निविदा की अनुसूची के अनुसार बोली-पूर्व बैठक 18 मई 2026 को अपराह्न 12.30 बजे परिसर विभाग, 5वीं मंज़िल, केंद्रीय कार्यालय भवन, फोर्ट, मुंबई में आयोजित की गई थी।
(क) बैठक में उपस्थित बैंक के अधिकारियों की सूची:
| क्र.सं. |
अधिकारी का नाम |
पदनाम |
| 1. |
सुश्री स्नेहल तेलतुंबड़े |
वास्तुकार (ग्रेड ‘सी’) |
| 2. |
सुश्री पूजा मेनन |
प्रबन्धक |
| 3. |
श्री रुशील भूषण |
प्रबन्धक (तक.) |
| 4. |
श्री सुनील दत्त शर्मा |
सहायक प्रबन्धक (तक.) |
| 5. |
सुश्री अभिरामी एम. |
सहायक प्रबन्धक |
(ख) बैठक में उपस्थित बोलीदाताओं के प्रतिनिधियों की सूची:
| क्र.सं. |
प्रतिनिधि का नाम |
ठेकेदार/फर्म का नाम |
| 1. |
श्री अशोक झा |
मेसर्स अमित इंटीरियर्स |
| 2. |
श्री संजय बेंद्रे |
मेसर्स अमित इंटीरियर्स |
2. बैठक में बोलीदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर चर्चा की गई और अधिकारियों द्वारा उन्हें स्पष्ट किया गया। इसका सारांश निम्नानुसार है:
| क्र.सं. |
प्रश्न |
स्पष्टीकरण/टिप्पणियां/संशोधन |
| मेसर्स अमित इंटीरियर्स द्वारा उठाए गए प्रश्न |
| 1 |
मात्राओं के बिल (बीओक्यू) की मद सं. 17 में खरीदी जाने वाली केंट टाइल का आकार 1 इंच X 1 इंच होना चाहिए या फिर 1 फूट X 1 फूट |
केंट टाइल्स बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। दरें तदनुसार उद्धृत की जानी हैं। |
| 2 |
निविदा के साथ संलग्न आरेखनों में, दीवारों पर कुछ फ्लूटेड पैनल दिखाए गए हैं; हालांकि, ये मात्राओं के बिल (बीओक्यू) में शामिल नहीं हैं। |
मात्राओं के बिल (बीओक्यू) में एसीपी शीट की आधार दर का उल्लेख किया गया है। जहां भी फ्लूटेड एसीपी पैनल लगाए जाने की आवश्यकता होगी, वहां संबंधित निविदा खंड के अनुसार आधार दर को समायोजित करके भुगतान किया जाएगा। |
| 3 |
फर्श में किस प्रकार के पत्थर का उपयोग किया जाएगा? |
फर्श के काम के लिए बैंक के अधिकारियों द्वारा चुने गए प्राकृतिक पत्थर का उपयोग किया जाएगा (मात्राओं के बिल (बीओक्यू) की मद सं. 13 देखें)। प्राकृतिक पत्थर की आधार दर मात्राओं के बिल (बीओक्यू) में दी गई है। संबंधित निविदा खंड के अनुसार आधार दर को समायोजित करके भुगतान किया जाएगा। |
| मेसर्स हर्ष इंटरप्राइज़ेस द्वारा दूरभाष पर पूछे गए प्रश्न |
| 4 |
मद संख्या-10 का विवरण इस प्रकार दिया गया है: ‘गटर (600mm परिधि) के अलावा सभी ऊपर मद संख्या 12 के अनुसार ही है’ |
मद संख्या-10 का विवरण इस प्रकार संशोधित किया जाना है: ‘गटर (600mm परिधि) के अलावा सभी ऊपर मद संख्या 12 के अनुसार ही है’ |
3. कृपया नोट करें कि बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त निविदा का एक भाग माना जाएगा। फर्म द्वारा बोली जमा किए जाने को, बोली दस्तावेज़ और ऊपर दिए गए संशोधनों/ स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा। सभी बोलीदाताओं को यह भी सूचित किया गया कि वे निविदा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ, बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त की विधिवत हस्ताक्षरित प्रति एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड करें।
बैठक अपराह्न 01.15 बजे समाप्त हुई।
|