निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (517.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू में बाल सदन/दिन-देखभाल (क्रेच/डे-केयर) सेवाएँ प्रदान करने हेतु गैर-सरकारी संगठन (NGO) का चयन

भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू द्वारा "रेल हेड कॉम्प्लेक्स, जम्मू स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालय परिसर के भीतर बैंक कर्मचारियों के आश्रित बच्चों हेतु बाल सदन/ दिन-देखभाल केंद्र चलाने" के कार्य के लिए 01 जनवरी 2027 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि हेतु द्वि-बोली पद्धति (तकनीकी एवं वित्तीय बोली) के अंतर्गत ई-निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। ई-निविदा की प्रक्रिया Government eMarketplace (GeM) – Central Public Procurement Portal (CPPP) के ई-निविदा पोर्टल (https://etenders.gov.in) के माध्यम से सम्पन्न की जाएगी। सभी योग्य और इच्छुक NGOs को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से सीपीपी (CPP) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:

कार्य की अनुमानित लागत ₹11,00,000/- (केवल ग्यारह लाख रुपये) प्रति वर्ष
निविदा जारी करने की तिथि/ समय 02 नवम्बर 2026 (सोमवार), अपराह्न 12:00 बजे से
प्री-बिड मीटिंग की तिथि/ समय 30 नवम्बर 2026 (सोमवार), अपराह्न 03:30 बजे
ई-निविदा आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि/ समय 11 दिसम्बर 2026 (शुक्रवार), अपराह्न 12:00 बजे तक
आवेदन (भाग-I) खोलने की तिथि/ समय 14 दिसम्बर 2026 (सोमवार), पूर्वाह्न 11:30 बजे

2. अधिक जानकारी के लिए कृपया बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के “निविदाएं” सेक्शन पर जाएँ।

3. बैंक के पास अधिकार है कि वह बिना कोई कारण बताए सभी या किसी भी निविदा को अस्वीकार कर दे।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
जम्मू



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष