भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर, केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रित करता है। यह निविदा नवी मुंबई के बेलापुर स्थित बैंक कार्यालय भवन में “नवी मुंबई के बेलापुर स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय भवन की इमारत में सामान (बुलियन) लिफ्ट की डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (डीएसआईटीसी)” के लिए है। ई-निविदा और विस्तृत निविदा नोटिस, सीपीपी पोर्टल (https://etenders.gov.in/eprocure/app) पर, तथा आरबीआई की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in) पर "निविदाएं" मेनू के अंतर्गत उपलब्ध हैं।
2. यह एक खुली निविदा है। केवल वे बोलीदाता/विक्रेता, जो निविदा में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, इस निविदा में भाग लेने के पात्र हैं। इसके अलावा, ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी बोलीदाताओं को केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
निविदा अनुसूची (एसओटी)
| क. कार्य का नाम |
नवी मुंबई के बेलापुर स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय भवन में सामान (बुलियन) लिफ्ट की डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (डीएसआईटीसी) |
| ख. ई-निविदा सं |
2026_RBI_296394_1 |
| ग. निविदा का माध्यम |
ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली https://etenders.gov.in के माध्यम से) |
| घ. कार्य की अनुमानित लागत |
₹48.40 लाख |
| ङ. पार्टियों के डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध एनआईटी की तिथि |
30 अक्तूबर 2026, सायं 5.00 बजे से |
| च. बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय (ऑफ़लाइन) |
16 नवम्बर 2026, अपराह्न 3:00 बजे द्वितीय तल, संपदा कक्ष, आरबीआई बेलापुर, एचएच निर्मलादेवी मार्ग, सेक्टर 10, सीबीडी बेलापुर. |
छ) i) बयाना राशि
ii) निविदा शुल्क |
i) ₹96,800 (मात्र छियानबे हजार आठ सौ रुपये) एनईएफटी या बैंक गारंटी/डीडी के रूप में, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर के पक्ष में, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा कक्ष, आरबीआई बेलापुर में भौतिक रूप से जमा किया जाना है।
एनीएफटी विवरण
Beneficiary Name: RBI Belapur
Beneficiary A/c No: 186003001
IFSC: RBIS0NMPA01
(Fifth and Tenth characters in IFSC are Zero)
कृपया हमें ईएमडी जमा करने का प्रमाण निम्नलिखित ईमेल आईडी पर भेजें: estatebelapur@rbi.org.in
ii) कोई निविदा शुल्क नहीं |
| ज. ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
26 नवम्बर 2026 को या उससे पहले मध्याह्न 12:00 बजे तक |
| झ. ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
30 अक्तूबर 2026, सायं 5.00 बजे से |
| ञ. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा जमा करने की अंतिम तिथि |
26 नवम्बर 2026 को या उससे पहले मध्याह्न 12:00 बजे तक |
ट. प्रथम भाग (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि एवं समय
द्वितीय भाग (मूल्य बोली) खोलने की तिथि एवं समय |
27 नवम्बर 2026, मध्याह्न 12:00 बजे
भाग-1 के दस्तावेज़ों की जाँच के बाद सूचित किया जाएगा |
3. जो फर्म पात्रता मानदंडों का पालन नहीं करती हैं और/या निर्धारित तिथि और समय तक ईएमडी जमा नहीं करती हैं तो उनकी निविदा के भाग-II को खोलने पर विचार नहीं किया जाएगाI
4. बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
5. सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि भविष्य में ई-निविदा में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र जारी होने पर, इसकी सूचना केवल आरबीआई की वेबसाइट और ऊपर दिए गए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) पर ही दी जाएगी और इसे समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
मुख्य महाप्रबंधक
बेलापुर |