बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (262.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - मुंबई स्थित बैंक कार्यालय के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने हेतु

इवेंट नं. - आरबीआई/मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/2/26-27/ईटी/187

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुंबई स्थित बैंक के कार्यालयों को एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवाएँ प्रदान करने के लिए ई-निविदा की बोली-पूर्व बैठक 21 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई। यह बैठक बैंक के परिसर में ऑफ़लाइन आयोजित की गई और इसमें तीन संभावित बोलीदाताओं ने भाग लिया। श्री एन श्रीकांत, सहायक महाप्रबंधक, केंद्रीय स्थापना अनुभाग ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रतिभागियों की सूची अनुलग्नक में दी गई है।

2. बैठक के शुरुआत सहायक महाप्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुई तथा निविदा प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं और बैंक की आवश्यकताओं के बारे में संक्षेप में बताया गया। प्रतिभागियों को सूचित किया गया कि वे ऑनलाइन निविदा प्रस्तुत करने से पहले निविदा दस्तावेज को अच्छी तरह से पढ़ लें तथा उसमें उल्लिखित दिशा-निर्देशों और नियमों और शर्तों का पालन करें। बोलीदाताओं को यह भी कहा गया कि वे अंतिम समय में किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए तकनीकी बोलियाँ और कीमत बोलियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें। इसके बाद, उन्होंने संभावित बोलीदाताओं से उनके प्रश्न रखने को कहा।

3. संभावित बोलीदाताओं द्वारा पूछे गए प्रमुख प्रश्न और दिए गए स्पष्टीकरण नीचे सारणीबद्ध हैं:

क्रमांक प्रश्न स्पष्टीकरण
1. कृपया पुष्टि करें कि आवश्यक ALS एम्बुलेंसों की सटीक संख्या क्या है और क्या उद्धृत बेसिक हायरिंग दर प्रति एम्बुलेंस है या समेकित है। दो (2) एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस की आवश्यकता है। बेसिक किराया प्रति माह प्रति एम्बुलेंस के लिए उद्धृत किया जाएगा, और बिलिंग/भुगतान इसी अनुसार किया जाएगा। (संदर्भ: Scope of Work पैरा 1; Financial Bid पैरा1)
2. कृपया एम्बुलेंस के तैनाती स्थानों की पुष्टि करें। कृपया टेंडर नोटिस पैरा 1 एवं Scope of Work पैरा 1 का संदर्भ लें।
3. कृपया पुष्टि करें कि यदि बोलीदाता का पंजीकृत मुख्यालय क्षेत्र के बाहर हो, तो मुंबई/ठाणे/नवी मुंबई के भीतर दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकृत शाखा/संपर्क कार्यालय होना पर्याप्त है? कृपया टेंडर दस्तावेज़ के पात्रता मानदंड खंड (c) को देखें।
4. कृपया इस उद्देश्य के लिए 'समान कार्य' के सटीक दायरे का स्पष्टीकरण दें - क्या यह केवल एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस रिटेनर/किराए के अनुबंधों तक सीमित है, या बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस सेवाएं, मरीज परिवहन सेवाएं, या सरकार/पीएसयू/प्रतिष्ठित निजी ग्राहकों के साथ तुलनीय मूल्य के अन्य स्वास्थ्य-लॉजिस्टिक्स रिटेनर अनुबंध भी पात्र माने जाएंगे। बोली लगाने वाले को पिछले पांच वर्षों के दौरान कम से कम एक सरकारी/अर्ध-सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र/प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र संगठन के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करने का अनुभव होना चाहिए। (संदर्भ: पात्रता मानदंड मद (e) एवं (f))
5. टेंडर में उल्लिखित है - ठेकेदार के पास कम से कम दस पंजीकृत, पूर्ण रूप से सुसज्जित एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस होनी चाहिए। वाहन के RC बुक में कोई ALS शब्द उल्लिखित नहीं है, इसलिए यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि एम्बुलेंस ALS हैं? कृपया स्पष्ट करें कि क्या ये एम्बुलेंस बोलीदाता के स्वामित्व में होनी चाहिए या किराए/भाड़े/लंबी अवधि तक बंधी हुई एम्बुलेंस भी स्वीकार्य हैं। साथ ही पुष्टि करें कि क्या सभी दस एम्बुलेंस के पंजीकरण प्रमाणपत्र आवश्यक हैं या केवल तैनात किए जाने वाले एम्बुलेंस के लिए। बोलीदाता को दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा जो यह दर्शाए कि एम्बुलेंसें एएलएस-125 (राष्ट्रीय एम्बुलेंस कोड) और टेंडर में निर्धारित तकनीकी विनिर्देशों के अनुरूप हैं। सत्यापन केवल पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) पर आधारित नहीं होगा। (संदर्भ: पात्रता मानदंड पैराग्राफ (d); कार्य का दायरा पैराग्राफ 4 एवं 9)
6. ग्राहकों द्वारा जारी कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र आरबीआई प्रारूप में नहीं हैं। अनुलग्नक III के प्रारूप से भिन्न प्रारूप में जारी प्रमाणपत्रों को स्वीकार किया जा सकता है, बशर्ते वे निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक सभी जानकारी युक्त हों।
7. कृपया न्यूनतम मजदूरी के अनुसार ड्राइवर की प्रति दिन मजदूरी की पुष्टि करें। (उदाहरण के लिए, या तो रु. 1008/- (क्षेत्र-ए कौशल) या रु. 918/- (क्षेत्र-बी कौशल) या रु. 781/- (क्षेत्र-सी कौशल), यदि इसके अलावा कोई अंतर किया गया है, तो कृपया उसकी भी जानकारी दें)। साथ ही, न्यूनतम मजदूरी के अनुसार ईएमटी/प्रीमेडिकल स्टाफ/मेडिकल अटेंडेंट की प्रति दिन मजदूरी की पुष्टि करें। (उदाहरण के लिए, या तो रु. 1094/- (क्षेत्र-ए कौशल) या रु. 1008/- (क्षेत्र-बी कौशल) या रु. 918/- (क्षेत्र-सी कौशल), यदि इसके अलावा कोई अंतर किया गया है, तो कृपया उसकी भी जानकारी दें। सफल बोलीदाता को यह सुनिश्चित करना होगा कि समय-समय पर प्राधिकृत वैधानिक प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन का भुगतान न किया जाए। (संदर्भ: वित्तीय बोली पैरा 3; कार्य का दायरा पैरा 60 – वैधानिक दायित्व)
8. कृपया एम्बुलेंस में आवश्यक दवाओं और उपभोग्य सामग्री की सूची प्रदान करें और स्पष्ट करें कि लागत कौन वहन करेगा। टेंडर में निर्दिष्ट किया गया है कि एम्बुलेंस में आपातकालीन दवाओं के साथ एक प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स होना चाहिए। कोई अलग सूची दवाओं या सामग्री की नहीं दी गई है। आपूर्तिकर्ता को आपातकालीन आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक दवाएं और सामग्री की व्यवस्था करनी होगी, और संबंधित लागत आपूर्तिकर्ता द्वारा वहन की जाएगी, क्योंकि उद्धृत दरें सभी समावेशी हैं।
9. यदि अनुबंध अवधि के दौरान श्रमिक मजदूरी में वृद्धि होती है, तो बैंक अतिरिक्त लागत की प्रतिपूर्ति करेगा? अनुबंध की अवधि के दौरान किसी भी दर में वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। (संदर्भ: वित्तीय बोली पैरा 7; कार्य का दायरा पैरा 43)
10. कृपया प्रदर्शन बैंक गारंटी की वैधता अवधि के बारे में स्पष्टीकरण दें, क्योंकि अनुलग्नक IV में "दोष दायित्व अवधि" का उल्लेख है। इस टेंडर के उद्देश्य से, अनुबंध IV में उल्लिखित "दोष दायित्व अवधि" को अनुबंध पूर्णता अवधि के रूप में समझा जाएगा। अतः, प्रदर्शन बैंक गारंटी अनुबंध पूर्णता के 180 दिन (छह महीने) तक वैध रहेगी।
11. (a) कृपया पुष्टि करें कि 1000 किमी स्लैब और किमी-आधारित सेट-ऑफ तंत्र प्रत्येक एम्बुलेंस पर अलग-अलग लागू होता है (यदि एक से अधिक एम्बुलेंस तैनात की गई है) या सभी एम्बुलेंस के लिए समूहीकृत/एकत्रित किया जाता है। (b) कृपया एक कार्यात्मक उदाहरण के साथ दर्शाएं कि अतिरिक्त/कम किमी के तिमाही सेट-ऑफ की गणना भुगतान के खिलाफ कैसे की जाएगी। (c) कृपया पुष्टि करें कि अतिरिक्त किलोमीटर दर पूरे अनुबंध अवधि के लिए निश्चित है या मूल्य वृद्धि के अधीन है। (a) 1000 किमी की स्लैब और त्रैमासिक सेट-ऑफ तंत्र प्रत्येक एम्बुलेंस पर अलग-अलग लागू होगा। (b) अतिरिक्त किलोमीटर के लिए भुगतान वित्तीय बोली में उद्धृत दर पर किया जाएगा। किलोमीटर में कमी की स्थिति में कोई कटौती नहीं की जाएगी। (c) अतिरिक्त किलोमीटर के लिए उद्धृत दर सम्पूर्ण अनुबंध अवधि के दौरान निश्चित और सम्पूर्ण होगी।
12. कृपया एम्बुलेंस किराए की सेवा के लिए लागू जीएसटी दर और एचएसएन/एसएसी कोड की पुष्टि करें। अधिसूचना संख्या 12/2017 के प्रविष्टि संख्या 74 के अनुसार, अस्पताल सेवाओं के अंतर्गत निर्दिष्ट उन सेवाओं के अलावा, एम्बुलेंस द्वारा मरीज के परिवहन के रूप में सेवाएं जीएसटी से छूट प्राप्त हैं।

इसलिए, यदि प्रदान की गई सेवाएं एम्बुलेंस द्वारा मरीज के परिवहन के प्रकार की हैं, तो आपूर्ति जीएसटी से छूट प्राप्त है। संबंधित एसएसी 999312 (एम्बुलेंस सेवाएं) है, और जीएसटी दर शून्य (छूट प्राप्त) है।
13. कृपया पुष्टि करें कि क्या स्टैंडबाय/बैकअप ड्राइवर और पैरामेडिक्स की आवश्यकता है। Scope of Work के खंड 17 और 23 का संदर्भ लें
14. कृपया धारा 50(क) और 50(ख) के तहत दंड के बीच अंतर स्पष्ट करें। धारा 50(क) अनुबंधित दायित्वों, संचालन निर्देशों या रिपोर्टिंग आवश्यकताओं के सामान्य अनुपालन के लिए लागू होती है। धारा 50(ख) विशेष रूप से अनुबंध के अनुसार एम्बुलेंस उपलब्ध न कराने या प्रदान न करने के मामले में लागू होती है। ये धाराएँ विभिन्न प्रकार के डिफॉल्ट को संबोधित करती हैं।
15. कृपया व्यापक बीमा प्रावधान के तहत आवश्यक न्यूनतम बीमा कवरेज/IDV की पुष्टि करें। कृपया टेंडर दस्तावेज़ के कार्य के दायरे खंड 5 को देखें। टेंडर दस्तावेज़ में कोई अलग न्यूनतम IDV या कवरेज सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

4. उपर्युक्त स्पष्टीकरण इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त निविदा दस्तावेज़/करार का हिस्सा बनेंगे। निविदा दस्तावेज़ और जारी किए गए शुद्धिपत्र के सभी नियम और शर्तें और विनिर्देश, यदि कोई हों, यथावत बने रहेंगे। इसलिए, इसे बोलीदाताओं द्वारा निविदा के साथ हस्ताक्षरित किया जाए और प्रस्तुत किया जाए। बोलियां प्रस्तुत करना बोली दस्तावेज और उपर्युक्त स्पष्टीकरणों से सहमति के रूप में माना जाएगा।

5. अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।


संलग्नक

प्रतिभागियों की सूची

बैंक अधिकारीगण के नाम और पदनाम
क्र. सं. नाम पदनाम
1 श्री एन श्रीकांत सहायक महाप्रबंधक
2 श्री बिस्वजीत दास प्रबंधक
3 श्री संदीप नायक प्रबंधक
4 श्रीमती प्रदन्या सपकाले सहायक प्रबंधक
5 श्री विवेकानंद गाजरे सहायक
संभावित बोलीदाताओं और प्रतिनिधियों का नाम
क्र. सं. फर्म / कंपनी का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 मेसर्स लाइफजेट एम्बुलेंस प्राइवेट लिमिटेड श्री आनंद शिरसाट
2 मेसर्स यूआरलाइफ स्टाइल वेलनेस लिमिटेड श्री संकल्प श्रीवास्तव
3 मेसर्स जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड श्री टॉनी डी'सूजा
श्री शैलेश यादव

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष