1. श्रेडेड करेंसी नोट ब्रिकेट और अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान के लिए पात्र बोलीदाताओं से भारतीय रिज़र्व बैंक, कोलकाता (इसके बाद "बैंक" के रूप में संदर्भित) द्वारा दो भागों में ई-निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।
2. ई-निविदा और निविदा सूचना का विवरण सीपिपिपि ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल https://etenders.gov.in/eprocure/app में तथा बैंक के वेबसाइट https://www.rbi.org.in में “निविदाएं” खंड के अंतर्गत उपलब्ध है।
3. केवल उन्हीं संविदाकारों की ई-निविदाएं स्वीकार की जाएंगी जो ई-निविदा फार्म जमा करते समय लिखित रूप में निम्नलिखित जानकारी और संबंधित दस्तावेज निरपवाद रूप से प्रस्तुत करेंगे ताकि ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उनकी पात्रता के बारे में बैंक संतुष्ट हो सके।
i) समान कार्य करने का न्यूनतम पाँच वर्ष का अनुभव दर्शाने वाला दस्तावेजी साक्ष्य।
ii) पिछले तीन वर्षों के दौरान अनुमानित व्यय का कम से कम 30% न्यूनतम औसत वार्षिक कारोबार दिखाने वाले दस्तावेजी साक्ष्य जो विस्तृत निविदा सूचना के अनुसार अथवा लेखापरीक्षित वित्तीय विवरणों द्वारा विधिवत समर्थित हो।
iii) निविदाकर्ता विस्तृत निविदा सूचना में यथा निर्दिष्ट निविदाकर्ता के बैंक द्वारा विधिवत प्रमाणित शोधक्षमता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेंगे।
iv) निविदाकर्ता के पास कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए यथा लागू स्थायी खाता संख्या (पैन) और जीएसटीएन संख्या होनी चाहिए। निविदाकर्ता पैन कार्ड और जीएसटीएन दर्शाने वाले दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।
v) यदि निविदाकर्ता को ठेका प्रदान किया जाता है तो निविदाकर्ता के पास ठेका-कार्य के निष्पादन के लिए कोलकाता के महानगरीय क्षेत्र में एक कार्यालय / स्थानीय प्रतिनिधि होना होगा और उसका प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
vi) निविदाकर्ता को किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में खाता रखना होगा। बैंक का नाम और खाते की प्रकृति से संबंधित विवरण भारतीय रिज़र्व बैंक को प्रस्तुत की जानी चाहिए। निविदाकर्ता को निरस्त चेक की एक प्रति जमा करनी होगी।
vii) ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) अधिनियम, 1970 की धारा 12 (1) और ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) केंद्रीय नियम, 1971 के तहत सहायक श्रम आयुक्त, भारत सरकार द्वारा जारी वैध लाइसेंस की प्रति, यदि लागू हो।
4. सभी इच्छुक बोलीदाताओं को सीपिपिपि के साथ पंजीकृत करना होगा और 06 अगस्त 2026 को अपराह्न 2.00 बजे या उससे पहले, सभी समर्थित दस्तावेजों के साथ उपरोक्त संदर्भित ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार से पूर्ण अपनी बोलियां जमा करनी होंगी। भाग I को इलेक्ट्रॉनिक रूप से 07 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे खोला जाएगा। केवल उन्हीं बोलीदाताओं की भाग II मूल्य बोली इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी, जिनका भाग I (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) बैंक द्वारा तकनीकी-व्यावसायिक रूप से स्वीकार्य पाया जाता है। ऐसे बोलीदाता(ओं) को उनके द्वारा पुष्टि किए गए वैध ई-मेल के माध्यम से भाग II मूल्य बोली खोलने की तारीख की सूचना दी जाएगी।
5. कार्य की अनुमानित लागत ₹70,00,000/- (सत्तर लाख रुपये मात्र) (लगभग) प्रति वर्ष है, हालांकि, वास्तविक राशि भिन्न हो सकती है।
6. निर्धारित फार्म में भरा हुआ निविदा दस्तावेज़ को सीपिपिपि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ई-निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें और निविदाकर्ता का आवरण-पत्र शामिल होंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में, कोलकाता में देय एनईएफटी के रूप में ₹1,40,000/- (एक लाख चालीस हजार रुपये मात्र) की बयाना जमा राशि (ईएमडी) 06 अगस्त 2026 को अपराह्न 1:00 अपराह्न से पहले निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक का कार्यालय, कोलकाता को जमा करनी होगी। एनईएफटी द्वारा भुगतान किया गया बयाना जमा (ईएमडी) का प्रमाण सीपिपिपि पोर्टल में निविदा (भाग-I) के साथ जमा करनी होगी।
7. योग्यता मानदंड को पूरा करने वाले ही इस निविदा में भाग लेने के पात्र होंगे। चयनित बोलीदाता एक वर्ष की अवधि अर्थात 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2027 तक, करेंसी ब्रिकेट एवं अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान के लिए पर्याप्त संख्या में वयस्क और सक्षम श्रमिकों को उपलब्ध कराएंगे, जिसे ठेका के नियमों और शर्तों के संतोषजनक निष्पादन करने पर नियमों और शर्तों में किसी भी बदलाव के साथ/बदलाव के बिना दो वर्ष की अवधि के लिए (एक बार में एक वर्ष) और बढ़ाया जा सकता है।
ऊपर बताई गई किसी भी तारीख को अवकाश घोषित होने की स्थिति में, यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए अगला कार्य दिवस प्रभावी हो जाएगा। दस्तावेज़ को वेबसाइट www.rbi.org.in और https://etenders.gov.in/eprocure/app से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट/ई-पोर्टल पर ही अपलोड किया जाएगा। उपरोक्त निविदा से संबंधित कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए निविदाकर्ता को नियमित रूप से भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट/ई-पोर्टल की जांच करनी चाहिए।
9. यदि कोई निविदाकर्ता किसी भी समय ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक पात्रता नहीं प्राप्त कर पाता है और/या उसके ग्राहकों और/या उसके बैंकरों से प्राप्त उसकी कार्य-प्रदर्शन रिपोर्ट असंतोषजनक पाई जाती है, तो बैंक के पास ई-निविदा के भाग-I के खुलने के बाद भी उनके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक ऐसा करने के लिए कोई कारण बताने के लिए बाध्य नहीं है।
10. प्रत्येक निविदा दस्तावेज पर निविदा जमा करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा इस बात के संकेतस्वरूप हस्ताक्षर किया जाना चाहिए कि वे इसमें उल्लिखित ठेका की सामान्य शर्तों, विनिर्देशों और विशेष शर्तों आदि से परिचित हैं। बिना हस्ताक्षर वाले किसी भी दस्तावेज़ का कोई भी निविदा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
11. बैंक उच्चतम ई-निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी ई-निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी ई-निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
पश्चिम बंगाल एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,
भारतीय रिज़र्व बैंक, 15, एन.एस. रोड, कोलकाता
स्थान: कोलकाता
दिनांक: 23 जुलाई 2026 |