बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1569.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 01 अक्‍तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 की अवधि के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 01 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक (बैंक द्वारा वार्षिक आधार पर मूल्यांकन किए जाने के अनुसार संतोषजनक निष्पादन के तहत दो और वर्षों के लिए विस्तार योग्य) की अवधि के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्र सनदी लेखाकार (सीए) फर्मों (निविदा दस्तावेज में परिभाषित) से ई-निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से निष्पादित की जाएगी। इच्छुक निविदाकर्ताओं को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ स्वयं को पंजीकृत करना होगा।

निविदा दस्तावेज आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in के 'निविदा' खंड और www.mstcecommerce.com वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। निविदाएं प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे तक है। केवल पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत की गई निविदाएं ही उपर्युक्त प्रक्रिया के लिए स्वीकार की जाएंगी। यदि निविदाएं उक्त तारीख और समय के बाद प्राप्त होती हैं, तो बैंक द्वारा उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निविदाकर्ता को चाहिए कि वे बोली प्रस्तुत करने से पहले किसी भी संशोधन / शुद्धिपत्र / स्पष्टीकरण के लिए उक्त वेबसाइट / ई-पोर्टल देखें। बैंक को निविदा को रद्द करने या संशोधित करने और निविदा प्रस्तुति की समय सीमा बढ़ाने का अधिकार होगा। इसके अतिरिक्त, बैंक किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने और बिना कोई कारण बताए किसी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय


निविदा की अनुसूची

क. ई-निविदा सं. RBI/Mumbai Regional Office/HRMD/3/26-27/ET/193[Concurrent Auditor Appointment]
ख. निविदा का नाम 01 अक्‍तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक की अवधि के लिए आरबीआई, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति।
ग. निविदा का माध्यम ई खरीद प्रणाली (ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम) (ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – वित्तीय बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn/index.jsp के माध्यम से)
घ. ई-निविदा आमंत्रण सूचना के आरबीआई की वेबसाइट पर देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होने की तिथि 29 जून, 2026
ङ. एमएसटीसी पोर्टल पर ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) के www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन प्रस्तुति प्रारंभ होने की तिथि और समय  24 जुलाई, 2026
च. निविदा का अनुमानित मूल्य अर्थात न्यूनतम पारिश्रमिक शुल्क (प्रति माह) 2,62,000/- (सभी लागतों सहित और जीएसटी के अतिरिक्त) अर्थात, 12 महीनों के लिए 31,44,000/- (सभी लागतों सहित और जीएसटी के अतिरिक्त)
छ. बयाना जमा राशि (ईएमडी) 62,880/- (अनुमानित लागत की 2 प्रतिशत दर पर)

सभी बोलीदाताओं द्वारा एनईएफटी के माध्यम से आरबीआई, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के पक्ष में जमा किया जाना है।

ईएमडी जमा करने हेतु एनईएफटी का विवरण:
लाभार्थी का नाम: ABC cell, Reserve Bank of India, Mumbai Office
लाभार्थी खाता संख्या: 04869229904
आईएफएससी: RBIS0MBPA04 (5th and 10th digit is 'Zero')
टिप्पणी: समवर्ती लेखापरीक्षक के रूप में नियुक्ति

ईएमडी जमा करने के साक्ष्य के रूप में लेनदेन संख्या के साथ धन विप्रेषण का प्रमाण (स्कैन की गई प्रति) तकनीकी बोली (बोली के भाग I) के साथ प्रस्तुत करना होगा।
ज. लेनदेन शुल्क (वापस देय नहीं होगा) लेनदेन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित तरीके से एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा बताए अनुसार किया जाना है।
झ. बैंक गारंटी संविदा मूल्य का 5% (सफल बोलीदाता द्वारा संविदा अवधि के लिए तथा उसके बाद 30 दिनों के लिए जमा किया जाना है)
ञ. बोली पूर्व बैठक की तिथि 22 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे
ट. बोली-पूर्व बैठक का स्थान प्रथम तल, सम्मेलन कक्ष
मानव संसाधन प्रबंध विभाग, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय,
शहीद भगत सिंह मार्ग,
फोर्ट मुंबई 400001
ठ. वेबसाइट पर ई-टेंडर उपलब्ध होने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे
ड. एमएसटीसी पोर्टल पर ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि और समय 10 अगस्त, 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे
ढ. निविदा के भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि एवं समय 10 अगस्त 2025, दोपहर 03:00 बजे
ण. निविदा के भाग-II (वित्तीय बोली) के खोलने की तिथि भाग-II (वित्तीय बोली) केवल उन्हीं बोलीदाताओं की इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी जिनका भाग-I (तकनीकी बोली) भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्वीकार्य पाया गया है। ऐसे बोलीदाताओं को उनके द्वारा दी गई वैध ई-मेल आईडी के माध्यम से भाग-II (वित्तीय बोली) को खोलने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा।

2. कोई कोटेशन वेंडर द्वारा उद्धृत किसी भी शर्त के साथ नहीं स्वीकार किया जाएगा। इस तरह के कोटेशन को बैंक के विवेक पर अस्वीकार कर दिया जाएगा।

3. निविदा में भविष्य में जारी किए गए संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, को केवल आरबीआई की वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष