बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (259.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - लखनऊ स्थित बैंक औषधालयों में दवाओं और गैर-चिकित्सा वस्तुओं की आपूर्ति के लिए

परिशिष्‍ट

शुद्धिपत्र

(Event No.- RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/1/26-27/ET/162)

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के औषधालयों में दवाओं और गैर-चिकित्सीय वस्तुओं की खरीद के लिए ई-निविदा के संबंध में बोली-पूर्व बैठक 16 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे बोर्ड कक्ष (मा.स.प्र.वि), तृतीय तल, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में आयोजित की गई।

2. बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले केंद्रीय स्थापना अनुभाग के अधिकारियों और इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं की सूची अनुलग्नक-I में दी गई है।

3. उक्त बैठक में आपूर्तिकर्ताओं नामतः M/S Sagar Distributors, M/S Shakun Medicals, M/S Apollo Pharmacy, M/S Tata 1 mg, M/S Neelkanth Pharma, M/S Truemed Chemist, M/S Solve Medica एवं M/S S.S Medicare ने भाग लिया। बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी:

I) आपूर्तिकर्ताओं को आरएफ़पी (Request for Procurement) दस्तावेज़ में उल्लिखित दिशानिर्देशों और नियमों व शर्तों का पालन करने की सलाह दी गई। आपूर्तिकर्ताओं को सभी प्रमुख नियम एवं शर्तों के बारे में विस्तार से बताया गया।

II) आपूर्तिकर्ताओं को सलाह दी गई कि वे अंतिम समय में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए अपनी संबंधित मूल्य बोलियां उद्धृत करने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें।

III) आपूर्तिकर्ताओं को बयाना जमा-राशि (ईएमडी) और निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) के प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। आपूर्तिकर्ताओं ने बयाना जमा-राशि के भुगतान के तरीकों के बारे में पूछताछ की और इसके जमा करने के विभिन्न तरीकों के बारे में आपूर्तिकर्ताओं को विस्तार से बताया गया।

IIV) आपूर्तिकर्ता द्वारा दवाओं की आपूर्ति करते समय ध्यान रखने योग्य आवश्यक बिंदुए जैसे अवधि समापन तिथि, मांगपत्र से निर्धारित समय के भीतर दवाओं की त्रैमासिक आधार पर आपूर्ति, दवाएँ प्रतिस्थापन से संबन्धित नियम इत्यादि को विस्तार से समझाया गया।

V) आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान हेतु बिल प्रस्तुत करने के संबंध में अवगत कराया गया। भुगतान के लिए अंतिम बिल को दवाओं के मूल क्रय-आदेश के साथ जमा किया जाना चाहिए।

VI) बोली-पूर्व बैठक के दौरान संभावित वेंडर्स द्वारा पूछे गए कुछ प्रश्न इस प्रकार हैं:

क्रं. सं प्रश्न उत्तर
1 अगर बताई गई दवा उपलब्ध नहीं है/कम आपूर्ति है या उस पर पाबंदी लगी है, तो क्या होगा? क्या हमें उस खास दवा के बदले कोई दूसरी दवा की आपूर्ति करने की अनुमति है? आपूर्तिकर्ता से आरबीआई द्वारा सुझाई गई कोई दूसरी दवा की आपूर्ति करने के लिए कहा जा सकता है।
2 अगर बोलीदाता का लखनऊ में कोई आउटलेट नहीं है, तो क्या वह भाग लेने के लिए योग्य है? अगर वह एलओए की तारीख से 30-45 दिनों के भीतर आउटलेट खोलने का भरोसा देता है, जैसा कि आरबीआई की अन्य निविदाओं में अनुमति दी जाती है। अगर हाँ, तो बोली लगाने वाले को दुकान खोलने की स्थिति में मोबिलिटी की अवधि क्या होगी? कृपया खंड IV के पात्रता मानदंड के पैरा (g) को देखें।
3 शोधक्षमता प्रमाणपत्र की आवश्यकता कितनी राशि के लिए है? निविदा मूल्य का 100%

VII. इच्छुक बोलीदाताओं द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों और स्पष्टीकरणों का बैंक अधिकारियों द्वारा उचित उत्तर दिया गया।

VIII. बोलीदाताओं को सलाह दी गई कि वे आरबीआई की वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल पर नियमित रूप से नज़र रखें, क्योंकि यदि आवश्यक समझा गया, तो निविदा में कोई भी शुद्धिपत्र जारी करके उसे उक्त प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा।

IX. बैठक का समापन प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।


अनुलग्नक-I

क्रं संख्या नाम और पद संगठन / फर्म
1 श्री जीतेन्द्र मोरे, स.म.प्र (के.स्था.अनु) भारतीय रिजर्व बैंक
2 श्री अन्नु कुमार राय, स.प्र (के.स्था.अनु) भारतीय रिजर्व बैंक
3 श्री देवाशीष शाही (सहायक) भारतीय रिजर्व बैंक
4 सुश्री प्राची अग्रवाल (सहायक) भारतीय रिजर्व बैंक
5 सुश्री श्रेया अग्रवाल मेसर्स सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स
6 श्री कृष्ण कुमार मेसर्स सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स
7 श्री गौरव शुक्ला मेसर्स टाटा 1 Mg
8 श्री नीरज अरोड़ा मेसर्स टाटा 1 Mg
9 श्री प्रशांत कुमार मेसर्स टाटा 1 Mg
10 श्री रूद्र सिंह मेसर्स टाटा 1 Mg
11 श्री विनय शुक्ला मेसर्स शकुन मेडिकल्स
12 श्रीमती आरती मिश्रा मेसर्स शकुन मेडिकल्स
13 श्री सुनील दुबे मेसर्स नीलकंठ फार्मा
14 श्री विनय मिश्रा मेसर्स नीलकंठ फार्मा
15 श्री अमित कुमार राय मेसर्स अपोलो फार्मेसी
16 श्री इंद्रजीत राणा मेसर्स सॉल्व मेडिका लाइफसाइंसेज
17 श्री हरि शंकर मेसर्स एस. एस मेडिकेयर
18 श्री वरुण आनंद मेसर्स ट्रूमेड केमिस्ट

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष