संदर्भ: ई-निविदा संख्या: आरबीआई/बेलापुर क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/1/26-27/ईटी/74
कृपया शीर्षकित कार्य के लिए ई-निविदा संख्या: आरबीआई/बेलापुर क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/1/26-27/ईटी/74 [सुविधा प्रबंधन सेवाएं] देखें, जिसे बैंक द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) और MSTC वेबसाइट (www.mstcecommerce.com) पर 08 मई 2026 को अपलोड / प्रकाशित किया गया है।
2. इस संबंध में, सभी इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित किया जाता है कि BOQ आइटम संख्या 16 – “सभी ऊपरी और भूमिगत जल टैंकों की पेशेवर सफाई प्रत्येक छ माह में एक बार” के संदर्भ में, कुछ बोलीदाता इसके लिए अपनी दर उद्धृत करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
3. इसलिए, सभी इच्छुक बोलीदाताओं को यह सूचित किया जाता है कि यदि किसी भी इच्छुक बोलीदाता को किसी भी क्षेत्र में दरों का उद्धरण देने या बोली जमा करने में किसी भी समस्या/कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो बोलीदाताओं से निवेदन है कि इस संबंध में आगे की सहायता और मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क करें।
a) श्री नितिन डोलारे, स म प्र, मोबाइल नंबर: 9826071724, ई-मेल आईडी: ndolare@rbi.org.in
b) श्रीमती रजनी जोशी, स प्र, मोबाइल नंबर: 9769413737, ई-मेल आईडी: rajanijoshi@rbi.org.in
c) श्रीमती शर्मी आर, स प्र, मोबाइल नंबर: 9061713843, ई-मेल आईडी: rsharmi@rbi.org.in
4. उपरोक्त कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए जिनका सामना इच्छुक बोलीदाताओं को करना पड़ रहा है, हम बोली जमा करने की तारीख को 08 जून 2026, दोपहर 14:00 बजे तक बढ़ा रहे हैं।
निविदा में उल्लेखित सभी शर्तें और नियम अपरिवर्तित हैं।
मुख्य महाप्रबंधक
बेलापुर |