बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (369.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों के लिए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOCs) प्रदान करने के लिए एक वेंडर के चयन के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरएफ़पी), मुंबई

शुद्धिपत्र

ई-निविदा संख्या: - भारिबैं/ मासंप्रवि-केंका केंद्रीय कार्यालय विभाग/अन्य/5/26-27/ईटी/90 [एमओओसी के लिए वेंडर की नियुक्ति]

उपर्युक्त बैठक 21 मई 2026 को 1100 बजे आरबीआई, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में हाइब्रिड माध्यम से आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आनंद उपाध्याय, मप्र, मासंप्रवि, केंका, आरबीआई ने की। बैठक में प्रतिभागिता करने वाले बैंक अधिकारियों और फर्मों के प्रतिनिधियों की सूची अनुलग्नक - I में दी गई है।

2. प्रारंभ में, डॉ. आनंद उपाध्याय, मप्र, मासंप्रवि, केंका ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उनसे अपने प्रश्न पूछने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान पूछे गए प्रश्नों और ईमेल के माध्यम से प्राप्त प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

3. वेंडरों द्वारा पूछे गए प्रश्न और उन पर बैंक के प्रत्युत्तर निम्नलिखित हैं:

आरएफपी का अनुभाग और पैरा संख्या बोलीदाता द्वारा पूछा गया प्रश्न प्रदान किया गया स्पष्टीकरण
अनुभाग VII- मापदंड 1;

अनुलग्नक III- क्र. सं. 1
उन मामलों में जहां बोलीदाता की भारतीय सहायक कंपनी भारत में पंजीकृत संस्था है, लेकिन विदेशी मूल कंपनी प्राथमिक बौद्धिक संपत्ति, विषयवस्तु संवितरण अधिकार और प्लेटफॉर्म अधिकार रखती है, हम बैंक से अनुरोध करते हैं कि सेवा संविदा को भारतीय सहायक कंपनी के बजाय मूल कंपनी के साथ निष्पादित और संपादित किया जाए। कृपया इस संबंध में 22 मई 2026 को जारी किए गए शुद्धिपत्र का संदर्भ लें
अनुलग्नक VIII चूंकि आरएफपी में पहली संविदा अवधि को नौ महीने (1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के रूप में परिभाषित किया गया है, क्या बैंक SaaS उद्यमों के लिए मानक न्यूनतम सब्सक्रिप्शन अवधि के अनुरूप प्रारंभिक अवधि को पूरे 12 महीने तक बढ़ाने पर विचार करेगा? नहीं, प्रारंभिक अवधि वित्तीय वर्ष (FY) के साथ संरेखित करने के लिए नौ महीने अर्थात 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक रखी गई है।
यह ध्यान दिया जाए कि करार के किसी भी नवीनीकरण के लिए, दूसरी और तीसरी अतिरिक्त अवधियां प्रत्येक 12 महीने की होंगी।
अनुभाग IV- क्र. सं. 12 ईएमडी की गणना एक वर्ष के अनुमानित मूल्य के 2% (₹2,37,500) के रूप में की जाती है। कृपया पुष्टि करें कि ईएमडी की गणना पहली संविदा अवधि (1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के वास्तविक नौ महीने की अवधि के अनुरूप प्रो-रेटा मूल्य के 2% के रूप में की जाएगी, यदि यह प्रारंभिक अवधि है? ईएमडी की गणना एक वर्ष के लिए निविदा के अनुमानित मूल्य के 2% (केवल ₹2,37,500) के रूप में की जा रही है, क्योंकि निविदा में दो अतिरिक्त 12 महीने की अवधियों के लिए संविदा के नवीनीकरण का प्रावधान है।
अनुभाग VII- मापदंड 2;

अनुभाग IX- तालिका 1, क्र. सं. 1

अनुलग्नक III- क्र. सं. 2

अनुलग्नक VII- क्र. सं. 1
क) बीएफएसआई, राज्य और केंद्र सरकार क्षेत्रों में भिन्न उद्यम ग्राहकों की संख्या के संबंध में अर्हता-पूर्व और तकनीकी मूल्यांकन मापदंड (अनुभाग VII, मापदंड 2 और अनुभाग IX, तालिका 1) के लिए, कृपया पुष्टि करें कि चूंकि कोर्सेरा एक वैश्विक प्लेटफॉर्म है, क्या भारत के बाहर स्थित ग्राहकों पर भी पूरी तरह विचार किया जाएगा और स्वीकार किया जाएगा।

ख) और क्या इसे एक चार्टर्ड एकाउंटेंट की जगह प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित किया जा सकता है?
क) हां, भिन्न ग्राहकों (वरीय रूप से केंद्र/ राज्य सरकार, बीएफएसआई क्षेत्र जैसे प्रतिष्ठानों) की संख्या से संबंधित मापदंड में वैश्विक ग्राहक शामिल होंगे।


ख) अनुभाग IX और अनुलग्नक VII के तहत तकनीकी मापदंडों के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रमाणपत्र आवश्यक है।
अनुभाग IX- तालिका 1, मापदंड 1 हमारी संविदाओं में गैर-प्रकटीकरण करार (एनडीए) शामिल हैं जो ग्राहक-विशिष्ट विवरणों के प्रकटीकरण को प्रतिबंधित करते हैं।
हम अनुरोध करते हैं कि भिन्न उद्यम ग्राहकों की संख्या को सत्यापित करने के लिए आवश्यक चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रमाणपत्र के स्थान पर एक अधिकृत कंपनी हस्ताक्षरकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित स्व-घोषणा को स्वीकार किया जाए।
अनुभाग IX और अनुलग्नक VII के तहत तकनीकी मापदंडों के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रमाणपत्र आवश्यक है।
अनुलग्नक VIII आरएफपी में एमओओसी सब्सक्रिप्शन के लिए समेकित मूल्य बोली आवश्यक है (अनुलग्नक VIII)। क्या हम विचलन के नियम के बाद भी प्रस्ताव का मूल्य और संरचना दर्शाने के लिए कार्यान्वयन लागत का मदवार ब्रेकडाउन (एआई इनेबल्ड सूट) और समर्थन लागत के विवरण के साथ अपेक्षित समेकित कुल मूल्य प्रस्तुत कर सकते हैं? अपेक्षित समेकित कुल मूल्य के साथ कार्यान्वयन लागत का मदवार ब्रेकडाउन दिया जा सकता है (जैसा कि अनुलग्नक VIII में अपेक्षित है), तथापि बोलियों के मूल्यांकन के लिए कोट किए गए केवल कुल मूल्य पर विचार किया जाएगा।
अनुलग्नक X संविदा दिए जाने पर, क्या चयनित बोलीदाता पीबीजी के स्थान पर ऑनलाइन माध्यम (एनईएफटी/ आरटीजीएस) के द्वारा आवश्यक राशि आरबीआई में जमा करके सुरक्षा प्रतिभूति जमा कर सकता है? हां
अनुभाग VII- क्र. सं. 1

अनुलग्नक III- क्र. सं. 1
क्या कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत भारत में कंपनियों के पंजीकरण से संबंधित अर्हता-पूर्व मापदंड अनिवार्य है? कृपया इस संबंध में 22 मई 2026 को जारी किए गए शुद्धिपत्र का संदर्भ लें
- क्या कोई अन्य सूचना सुरक्षा मापदंड आवश्यक है? जैसा कि आरएफपी में उल्लिखित है, आईएसओ 27001 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणन और डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा (डीपीडीपी) अधिनियम, 2023 का अनुपालन आवश्यक है।
अनुभाग VIII- पैरा 2(d)(v) क्या चयनित वेंडर को प्रश्न/शिकायतों के लिए एक स्थानीय सहयोग स्टाफ की तैनाती करनी होगी। नहीं, चयनित वेंडर प्रश्न/शिकायतों के लिए कम से कम एक समर्पित सहयोग स्टाफ की तैनाती करेगा।

4. यह भी स्पष्ट किया गया कि बोलीदाताओं को अलग-अलग 'तकनीकी बोली' और 'वित्तीय बोली' ऑनलाइन प्रस्तुत करनी होगी। बोलीदाता यह सुनिश्चित करेंगे कि 'तकनीकी बोली' में 'वित्तीय बोली' से संबंधित कोई विवरण शामिल न हो, क्योंकि ऐसा होने पर बोली को अनर्ह घोषित किया जा सकता है।

5. इसके अतिरिक्त, बोलियों को निर्धारित तारीख और समय के भीतर, अर्थात 04 जून 2026 को 1400 बजे तक प्रस्तुत करना आवश्यक है। बोलियाँ प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

6. कृपया ध्यान दें कि यदि निविदा दस्तावेज और शुद्धिपत्र के बीच कोई विवाद हो, तो शुद्धिपत्र प्रभावी होगा।

7. बोली दस्तावेज के शेष नियम, शर्तें और विनिर्देश यथावत रहेंगे। बोलियों की प्रस्तुति बोली दस्तावेज और स्पष्टीकरणों के अनुरूप मानी जाएगी। बैंक भविष्य में किसी भी बोलीदाता/ संविदाकार के किसी भी अतिरिक्त प्रश्न/स्पष्टीकरण पर विचार करने के लिए बाध्य नहीं होगा।

प्रभारी मुमप्र, मासंप्रवि, केंका
भारतीय रिज़र्व बैंक
मुंबई


अनुलग्नक – I

बोली-पूर्व बैठक - आरबीआई के अधिकारियों को एमओओसी प्रदान करने के लिए एक वेंडर की नियुक्ति के लिए आरएफपी

प्रतिभागियों की सूची

(क) बैठक में प्रतिभागिता करने वाले आरबीआई अधिकारियों की सूची निम्नानुसार है:

क्रम संख्या नाम पदनाम
1. डॉ. आनंद उपाध्याय मप्र, मासंप्रवि, केंका
2. श्रीमती कविता चौहान समप्र, मासंप्रवि, केंका
3. श्रीमती प्रिया शर्मा सप्र, मासंप्रवि, केंका

(ख) बैठक में प्रतिभागिता करने वाले फर्मों के प्रतिनिधियों की सूची निम्नानुसार है:

क्रम संख्या संस्था का नाम प्रतिनिधियों के नाम
1 मै. कोर्सेरा श्री महेश कोलिसेट्टी
2 मै. एडएक्स श्री ऋषभ श्रीवास्तव (वेबेक्स के माध्यम से)

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष