ई-निविदा संख्या: RBI/Lucknow Regional Office/Issue/1/26-27/ET/80
उपर्युक्त ई-निविदा के लिए ई-निविदा के लिए बोली-पूर्व बैठक 21 मई, 2026 को अपराह्न 03:30 बजे, निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में आयोजित की गई।
2. बोली-पूर्व बैठक के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के निम्नलिखित अधिकारी और इच्छुक बोलीदाता उपस्थित थे:
| क्र.सं. |
नाम और पदनाम |
| 1. |
सुश्री मातृका शुक्ला, सहायक महाप्रबंधक |
| 2. |
श्री निशांत हाण्डा, सहायक प्रबंधक |
| 3. |
श्रीमती योगिता किमतानी, सहायक प्रबंधक |
| क्र.सं. |
फर्म का नाम |
प्रतिनिधि का नाम |
| 1. |
मेसर्स फर्स्टमैन मैनेजमेंट सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड |
श्री मनोज श्रीवास्तव |
3. बैठक के दौरान प्रतिभागी द्वारा उठाए गए प्रश्न और बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया स्पष्टीकरण निम्नवत हैं:
| क्र.सं. |
बोलीदाता द्वारा उठाया गया प्रश्न |
भारतीय रिज़र्व बैंक का स्पष्टीकरण |
| 1. |
क्या तैनात किए जाने वाले मज़दूरों की कोई निश्चित संख्या है? |
प्रतिभागी को सूचित किया गया कि सामान्यत:, नियमित नकदी के कार्यों के लिए 10-12 मज़दूरों की आवश्यकता होती है। हालाँकि, कुछ विशेष दिनों में, जब अन्य नियमित विप्रेषणों के साथ-साथ नए नोटों का विप्रेषण प्राप्त होता है, तो अपेक्षित मज़दूरों की संख्या बढ़ सकती है। प्रतिभागी को सूचित किया गया कि अनुबंध में यह शर्त है कि सिक्कों की बोरियों और नोटों के बक्सों को संभालने के लिए, ठेकेदार द्वारा पर्याप्त संख्या में वयस्क और शारीरिक रूप से सक्षम मज़दूर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। भारतीय रिज़र्व बैंक, अनुबंध में उल्लिखित नियमों और शर्तों के अनुसार, कार्य के लिए अपेक्षित न्यूनतम मज़दूरों की संख्या के बारे में सूचना देगा। |
| 2. |
किस तरह का कार्य करना है? |
यह सूचित किया गया कि इस कार्य में भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के परिसर, रेलवे स्टेशनों/हवाई अड्डों अथवा बैंक द्वारा निर्धारित किसी भी अन्य परिसर में, बोरों/बक्सों में पैक किए गए सिक्कों/नोटों की लोडिंग, अनलोडिंग, तौल, ढुलाई, स्टैकिंग तथा अन्य विविध आनुषंगिक कार्य शामिल हैं। |
| 3. |
उद्धृत की जाने वाली दरों में क्या-क्या शामिल है? |
यह सूचित किया गया कि प्रतिभागियों द्वारा बताई जाने वाली दरें, जीएसटी को छोड़कर, सभी करों सहित होंगी। |
| 4. |
क्या MSME के लिए EMD से छूट प्राप्त है? |
यह सूचित किया गया कि सभी भाग लेने वाली फर्मों को EMD जमा करना होगा, क्योंकि निविदा की अनुमानित लागत ₹10 लाख से अधिक है। |
| 5. |
बिलों के भुगतान की आवृत्ति क्या है? |
यह सूचित किया गया कि बिल प्रस्तुत करने पर भुगतान मासिक आधार पर किया जाएगा। |
नोट:
- उपरोक्त बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त निविदा दस्तावेज़ का हिस्सा होगा।
- निविदा दस्तावेज़ के नियम और शर्तें तथा विनिर्देशन यथावत रहेंगे।
- उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करने को, निविदा दस्तावेज़ और ऊपर दिए गए स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।
|