बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (888.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के कार्यालय परिसर, स्टाफ निवास एवं बैंक के लीज़ फ्लैटों के कीट नियंत्रण सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध हेतु

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के कार्यालय परिसर, स्टाफ निवास एवं बैंक के लीज़ फ्लैटों के कीट नियंत्रण सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध हेतु ई-निविदाआमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. पर पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:-

ई-निविदा सं. RBI/Lucknow Regional Office/Estate/1/26-27/ET/64
निविदा का माध्यम ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से ऑनलाइन भाग I - टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और भाग-II - मूल्य बोली)
अनुमनित लागत 8.36 लाख (रुपये आठ लाख छत्तीस हज़ार मात्र)
पक्षकारों के लिए एनआईटी डाउनलोड करने की तिथि दिनांक 22 मई 2026
ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि दिनांक 22 मई 2026 को 1800 बजे
बोली-पूर्व बैठक दिनांक 25 मई 2026 को 1100 बजे
संपदा विभाग, तृतीय तल, भारतीय रिज़र्व बैंक, 8-9, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ - 226010
ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद होने की तिथि दिनांक 01 जून 2026 को 1400 बजे तक
भाग-I (टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय दिनांक 01 जून 2026 को 1500 बजे तक
भाग-II (मूल्य बोली) के खुलने की तिथि दिनांक 01 जून 2026 को 1500 बजे तक
लेन-देन शुल्क लेनदेन शुल्क राशि का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है।

आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता (टेंडर दस्तावेज़ के भाग-I में उल्लिखित) के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ईएमडी के बिना निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

नोट: यह एक सीमित निविदा है। केवल वे बोलीदाता/विक्रेता जो श्रेणी-III (5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक) के तहत ऊपर दिए गए ऐसे कार्यों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ/कानपुर के साथ विक्रेताओं के रूप में सूचीबद्ध हैं, इस निविदा में भाग लेने के पात्र हैं। बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे भाग लेने से पहले इस निविदा के लिए अपनी पात्रता के संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक से पुष्टि कर लें।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष