भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ के कार्यालय परिसर में जनशक्ति (ड्राइवर) की सेवा प्रदान करने के लिए दो-भागों में भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ सीलबंद बोली आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत जीएसटी सहित प्रति वर्ष रुपये 3.89 लाख तक है।
इच्छुक आपूर्तिकर्ता/संविदाकार आवेदन पत्र बैंक की वेबसाइट 'www.rbi.org.in' पर 'निविदाएं' लिंक के तहत डाउनलोड कर सकते हैं या सहायक महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, शिष्टाचार एवं सुरक्षा कक्ष, पहली मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई चंडीगढ़ 160 017 से दिनांक 22 मई 2026 से 05 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस पर 11.00 बजे से 16.00 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदकों को अपना पूर्ण आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक सीलबंद लिफाफे में "भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ के कार्यालय परिसर में जनशक्ति (ड्राइवर) की सेवाएं प्रदान करने के लिए निविदा" के शीर्षक के साथ क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, शिष्टाचार एवं सुरक्षा कक्ष, पहली मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई चंडीगढ़ 160017 में दिनांक 05 जून 2026 को/तक 17.00 बजे से पहले जमा करना होगा।
बैंक के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
चंडीगढ़
चंडीगढ़
22 मई, 2026 |