बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1045.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
आरबीआई स्टाफ क्वार्टर, सॉल्ट लेक, कोलकाता में बालकनी के दरवाजे में मच्छर जाल प्रदान करना और फिक्स करना

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

1. 'आरबीआई स्टाफ क्वार्टर, सॉल्ट लेक, कोलकाता में बालकनी के दरवाजे में मच्छर जाल प्रदान करने और फिक्स करने हेतु दो भागों (भाग-I और II) में ई-निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। इस कार्य पर 22,40,000/- की लागत आने का अनुमान है और कार्य आदेश जारी होने के 14वें दिन से 40 दिनों के भीतर इसे पूरा किया जाना है।

2. ई-निविदा दस्तावेज एमएसटीसी की वेबसाइट अर्थात www.mstcecommerce.com/eprocn पर 11 मई 2026 से उपलब्ध होगा। इस ई-निविदा को अनिवार्य रूप से एमएसटीसी वेबसाइट अर्थात www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से ही भरना/ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा। इस ई-निविदा को भरने और प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 26 मई 2026 को 15:00 बजे तक है। ई-निविदा के भाग I को 26 मई 2026 को 15:30 बजे खोला जाएगा। वेंडर द्वारा ई-निविदा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर विस्तृत दिशानिर्देशों को निविदा की अनुसूची (एसओटी) और ई-खरीद के लिए महत्वपूर्ण निर्देश में प्रस्तुत किए गए हैं। सहायक दस्तावेजों के साथ ई-निविदा दस्तावेज़ के भाग I की जांच के बाद, यदि कोई संविदाकार पात्र नहीं पाये जाते हैं, तो उनके ई-निविदा को आगे की प्रक्रिया के लिए बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

3. निर्धारित प्रपत्र में भरे और हस्ताक्षरित निविदा दस्तावेज (अर्थात केवल भाग-I) एमएसटीसी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ई-निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें और निविदाकारों का कवरिंग लेटर शामिल होगा। आवेदकों/निविदाकर्ताओं को उपरोक्त उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से निविदा में उल्लिखित सभी अनुबंधों/दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

4. बैंक निविदाकर्ता के पिछले कार्य-निष्पादन पर उनके ग्राहकों और बैंकरों से रिपोर्ट प्राप्त करेगा। बैंक निविदाओं के भाग-II को खोलने से पहले उक्त रिपोर्टों का मूल्यांकन करेगा। यदि किसी भी समय किसी भी निविदाकर्ता के पास निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक योग्यता नहीं पाई जाती है और/या उनके ग्राहकों और/या उनके बैंकरों से प्राप्त उनकी कार्य-निष्पादन रिपोर्ट असंतोषजनक पाई जाती है, तो बैंक निविदा के भाग-I को खोलने के बाद भी उनके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक ऐसा करने के लिए कोई कारण बताने हेतु बाध्य नहीं है।

5. बैंक सबसे कम कीमत वाली ई-निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी ई-निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी ई-निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय

स्थान: कोलकाता
दिनांक: 11 मई 2026


निविदा की अनुसूची (एसओटी)

ए. ई-निविदा सं. आरबीआई/कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/1/26-27/ईटी/77
बी. कार्य का नाम आरबीआई स्टाफ क्वार्टर, सॉल्ट लेक, कोलकाता में बालकनियों में कॉमन ड्रेनेज लाइन का प्रावधान करना
सी. निविदा का तरीका ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली (www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से
डी. बैंक की वेबसाइट और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर एनआईटी का प्रकाशन और पैनल में शामिल बोलीकर्ताओं के मामले में ई-मेल द्वारा सूचना और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल www.mstcecommerce.com पर निविदा अपलोड करना 11 मई 2026
ई. अवलोकनार्थ निविदा की उपलब्धता 11 मई 2026 से
एफ. बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय 13 मई 2026 को 15:30 बजे
जी. बोली-पूर्व बैठक/परिशिष्ट के कार्यवृत्त, यदि कोई हो, का प्रकाशन 14 मई 2026
एच. कार्य की अनुमानित लागत 22,40,000/-
आई. बयाना जमा-राशि (ईएमडी) कुछ नहीं
जे. ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि और समय लागू नहीं
के. ऑनलाइन बोली आरंभ होना 15 मई 2026 को 17:00 बजे से
एल. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि 26 मई 2026 को 15:00 बजे तक

एम. भाग I खोलने की तिथि और समय (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) 26 मई 2026 को 15:30 बजे या उसके बाद
एन. भाग II खोलने की तिथि और समय (अर्थात वित्तीय बोली) निविदा का भाग-II उसी दिन अथवा भाग-I के खुलने की अगली तिथि को खोला जाएगा, जिसकी सूचना बोलीकर्ताओं को पहले से दे दी जाएगी।
ओ. लेनदेन शुल्क ई-खरीद में भागीदारी के लिए शुल्क एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए गए अनुसार मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड को दिया जाएगा।
पी. पोर्टल से डाउनलोड हेतु निविदा शुल्क शून्य


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष