बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (686.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक की स्वीकृति के बिना कुछ सहकारी समितियों द्वारा ‘बैंक’ शब्द का प्रयोग, तिरुवनंतपुरम

भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम "भारतीय रिज़र्व बैंक की स्वीकृति के बिना कुछ सहकारी समितियों द्वारा 'बैंक' शब्द का प्रयोग" के संबंध में समाचार पत्रों में विज्ञापन के प्रकाशन के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। उक्त विज्ञापन गुरुवार, – 28 मई 2026 को (दो मलयालम दैनिक) केरल के सभी संस्करणों में प्रकाशित किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से संलग्न शर्तों एवं निबंधनों के अनुसार की जाएगी। ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी पात्र और इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ अपना पंजीकरण कराना होगा। ई-निविदा की अनुसूची इस प्रकार है:

ई-निविदा संख्या आरबीआई/तिरुवनंतपुरम/रीजनल ऑफिस/आतेर्स/1/26-27/ईटी/76 [पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस रद्द]
a) निविदा की अनुमानित लागत 12,00,000/- (केवल बारह लाख रुपये)
(जीएसटी और सभी लागू शुल्क सहित)
b) ई-निविदा का माध्यम www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से ई-निविदा ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम मूल्य बोली का तरीका
c) ई-निविदा का प्रकार सीमित
d) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी उपलब्ध होने की तिथि 11 मई, 2026 सोमवार को अपराह्न 03:00 बजे से
e) www.mstcecommerce.com/eprocn पर ऑनलाइन मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि 12 मई, 2026 मंगलवार को अपराह्न 10:00 बजे तक
f) मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा प्रस्‍तुत करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2026 बुधवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे तक
g) मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय 20 मई, 2026 बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे
h) ई-निविदा की वैधता मूल्य बोली खोलने की तारीख से 90 दिन
i) लेनदेन शुल्क (अप्रतिदेय) एमएसटीसी पोर्टल में एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए गए अनुसार लेनदेन शुल्क का भुगतान।

2. बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए, सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

3. विक्रेता द्वारा किसी शर्त के साथ कोट किए गए, कोई भी कोटेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह के कोटेशन को बैंक के विवेक पर अस्वीकार कर दिया जाएगा।

4. भविष्य में जारी निविदा में संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट जैसा कि ऊपर दिया गया है, पर अधिसूचित किया जाएगा और समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
तिरुवनंतपुरम और लक्षद्वीप



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष