बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (670.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक के बीकेसी, बांद्रा (पूर्व), मुंबई, कार्यालय भवन, सी-9 बिल्डिंग में विद्युत पैनल और केबलिंग का काम हेतु

संपदा कक्ष, बीकेसी, भारतीय रिज़र्व बैंक, उपर्युक्त कार्य हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई के पैनल में शामिल ठेकेदारों से 10 लाख से 25 लाख के बीच लागत वाले विद्युत कार्यों की श्रेणी में ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक पात्र सूचीबद्ध ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ अपना पंजीकरण कराना होगा। कार्य की अनुमानित लागत 24.8 लाख है।

निविदा की अनुसूची (एसओटी)

क्रम गतिविधि तारीख और समय
1 ई–निविदा नं. आरबीआई/मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/17/26-27/ईटी/67
2 कार्य का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक के बीकेसी, बांद्रा (पूर्व), मुंबई, कार्यालय भवन, सी -9 बिल्डिंग में विद्युत पैनल और केबलिंग का काम हेतु ई-निविदा
3 कार्य की अनुमानित लागत 24.8 लाख
4 कार्य प्रारंभ करने के लिए लिखित आदेश की तिथि से 14वें दिन से कार्य पूरा करने की अनुमत अवधि 4 महीने
5 निविदा माध्यम एमएसटीसी वेबसाइट (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से ऑनलाइन ई-खरीद प्रणाली (भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - कीमत/वित्तीय बोली)
6 एमएसटीसी वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए एनआईटी (पूर्ण निविदा सहित) की उपलब्धता तारीख 08 मई, 2026 (शुक्रवार), शाम 5:00 बजे से
7 इच्छुक निविदाकर्ता द्वारा निविदा दस्तावेज के बारे में स्पष्टीकरण हेतु ईमेल के माध्यम से लिखित रूप में प्रश्न प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख (प्रश्न ईमेल के माध्यम से estatecellbkc@rbi.org.in पर भेजे जाने चाहिए) 03 जून, 2026 (बुधवार) शाम 04.00 बजे तक
8 इच्छुक निविदाकर्ता के साथ प्रश्नों पर स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए बोली-पूर्व बैठक की तारीख और समय 04 जून, 2026 (गुरुवार) को सुबह 11:00 बजे
सी-7, तीसरी मंजिल, सम्पदा कक्ष बीकेसी, भारतीय रिजर्व बैंक, बीकेसी कार्यालय, मुंबई-400051 में
9 स्पष्टीकरण, शुद्धिपत्र, परिशिष्ट, यदि कोई हो, जारी करने की तारीख 08 जून, 2026 (सोमवार)
10 निविदा शुल्क शून्य
11 बयाना जमा राशि (ईएमडी) शून्य
12 एमएसटीसी वेबसाइट (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) पर ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और कीमत बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तारीख 08 जून, 2026 (सोमवार) शाम 5:00 बजे से
13 एमएसटीसी वेबसाइट पर विधिवत भरी हुई पूर्ण निविदाएं प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख और समय 17 जून, 2026 (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे तक
14 निविदाओं के भाग-I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) को खोलने की तारीख और समय 17 जून, 2026 (बुधवार); दोपहर 03:30 बजे के अपराह
निविदा भाग–I खोलने का स्थान: संपदा कक्ष, बीकेसी, सी-7 तीसरी मंजिल, भारतीय रिजर्व बैंक बीकेसी, मुंबई-400051
15 लेनदेन शुल्क
कृपया ध्यान दें कि वेंडर्स को केवल लेनदेन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद ही ऑनलाइन ई-निविदा तक पहुँच प्राप्त होगी।
1,000/- लागू जीएसटी को छोड़कर।
लेनदेन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी के माध्यम से किया जाना है।
भुगतान प्राप्त होने पर, सिस्टम स्वचालित रूप से भुगतान को प्राधिकृत कर देगा।
ई-खरीद में भागीदारी के लिए शुल्क एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी के माध्यम से या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए अनुसार मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड को देय होगा।

नोट:

(ए) बोली-पूर्व बैठक में प्रत्येक निविदाकर्ता से अधिकतम 2 प्रतिभागी (निविदाकर्ता के कर्मचारी) निर्धारित तारीख और समय पर भाग ले सकते हैं। आवश्यक प्रवेश पास जारी करने के लिए इच्छुक निविदाकर्ता को प्रतिभागियों का विवरण 04 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे तक या उससे पहले estatecellbkc@rbi.org.in पर ईमेल द्वारा भेजना होगा।
(बी) बोली-पूर्व बैठक आयोजित करने, बैंक गारंटी प्रस्तुत करने और ई-निविदाएं खोलने का पता: भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा कक्ष, बीकेसी, तीसरी मंजिल, सी7 बिल्डिंग, ई ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा, मुंबई 400051 होगा।
(सी) सभी स्पष्टीकरण, शुद्धिपत्र, परिशिष्ट, यदि कोई हो, केवल बैंक की वेबसाइट के निविदा खंड में ही पोस्ट किए जाएंगे।
(डी) बैंक की वेबसाइट के निविदा खंड से कार्य के संक्षिप्त दायरे, न्यूनतम योग्यता, प्रक्रिया और पात्रता मानदंड, अन्य नियम और शर्तों आदि के विषय में विवरण युक्त आवेदन दस्तावेज डाउनलोड किया जा सकता है।

"यह सूचना केवल जानकारी के लिए प्रकाशित की जा रही है और इस सीमित निविदा में बोली लगाने के लिए खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित आपूर्तिकर्ता संस्था के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को अनदेखा किया जाएगा। हालाँकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ सूचीबद्धता के लिए आवेदन कर सकते हैं।"

क्षेत्रीय निदेशक
महाराष्ट्र



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष