बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(358 kb )
अप्रैल – सितंबर 2026 के लिए विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

27 मार्च 2026

अप्रैल – सितंबर 2026 के लिए
विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

संस्‍थागत और खुदरा निवेशकों को उनके निवेश की कार्यकुशल योजना बनाने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता प्रदान करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026) के लिए सॉवरेन ग्रीन बॉण्ड (एसजीआरबी) सहित सरकारी दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु सांकेतिक कैलेंडर को एतद्द्वारा जारी करता है। निर्गम कैलेंडर निम्नानुसार है:

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम का कैलेंडर
(1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026)
क्र. सं. नीलामी का सप्ताह राशि
( करोड़ में)
प्रतिभूति–वार आबंटन
1 01-03 अप्रैल 2026 29,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
2 06-10 अप्रैल 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
3 13-17 अप्रैल 2026 32,000 (i) 5 वर्षीय 21,000 करोड़ के लिए
(ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
4 20-24 अप्रैल 2026 32,000 (i) 3 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(ii) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(iii) 30 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
(iv) 30 वर्षीय एसजीआरबी 5,000 करोड़ के लिए
5 27 अप्रैल – 01 मई 2026 29,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
6 04-08 मई 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
7 11-15 मई 2026 32,000 (i) 5 वर्षीय 21,000 करोड़ के लिए
(ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
8 18-22 मई 2026 32,000 (i) 3 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(ii) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(iii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
9 25-29 मई 2026 28,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
10 01-05 जून 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
11 08-12 जून 2026 32,000 (i) 5 वर्षीय 21,000 करोड़ के लिए
(ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
12 15-19 जून 2026 32,000 (i) 3 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(ii) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(iii) 30 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
(iv) 30 वर्षीय एसजीआरबी 5,000 करोड़ के लिए
13 22-26 जून 2026 28,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
14 29 जून – जुलाई 03, 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
15 06-10 जुलाई 2026 32,000 (i) 5 वर्षीय 21,000 करोड़ के लिए
(ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
16 13-17 जुलाई 2026 32,000 (i) 3 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(ii) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(iii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
17 20-24 जुलाई 2026 28,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
18 27-31 जुलाई 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
19 03-07 अगस्त 2026 32,000 (i) 5 वर्षीय 21,000 करोड़ के लिए
(ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
20 10-14 अगस्त 2026 32,000 (i) 3 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(ii) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(iii) 30 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
(iv) 30 वर्षीय एसजीआरबी 5,000 करोड़ के लिए
21 17-21 अगस्त 2026 28,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
22 24-28 अगस्त 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
23 31 अगस्त – 04 सितंबर 2026 32,000 (i) 5 वर्षीय 21,000 करोड़ के लिए
(ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
24 07-11 सितंबर 2026 32,000 (i) 3 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(ii) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
(iii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
25 14-18 सितंबर 2026 28,000 (i) 15 वर्षीय 17,000 करोड़ के लिए
(ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
26 21-25 सितंबर 2026 34,000 (i) 10 वर्षीय 34,000 करोड़ के लिए
  कुल 8,20,000  

2. जैसाकि अब तक होता रहा है, इस कैलंडर में समाहित सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली की सुविधा रहेगी जिसके अंतर्गत अधिसूचित राशि का पाँच प्रतिशत निर्दिष्ट खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

3. विगत की भांति, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास यह छूट होगी कि वह भारत सरकार के परामर्श से भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाज़ार स्थितियों तथा अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए बाजार को विधिवत सूचना देकर उक्त कैलंडर में उल्लिखित राशि, निर्गम अवधि, परिपक्वता, आदि में आशोधन कर सके और गैर-मानक परिपक्‍वता वाली लिखतों, अस्थिर दर वाले बॉण्ड (एफआरबी) और सीपीआई से जुड़े मुद्रास्फीति सूचकांकित बॉण्ड (आईआईबी) सहित विभिन्‍न प्रकार की लिखतें जारी कर सके। बीच में अवकाश का दिन आने जैसे कारणों सहित परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुसार इस कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे परिवर्तनों को प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

4. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से, नीलामी अधिसूचना में दर्शाई गई प्रत्येक प्रतिभूति के लिए 2000 करोड़ तक का अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू विकल्प का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

5. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से, नीलामी के माध्यम से भी दिनांकित प्रतिभूतियों का स्विच/ वापसी खरीद कर सकता है।

6. दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी 26 मार्च 2025 को भारत सरकार द्वारा जारी और समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना एफ.सं.4(2)-बी(डब्ल्यूएंडएम)/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2340


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष