Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(429 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 2023

29 दिसंबर 2023

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2023 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए [1]

सितंबर 2023 के अंत में भारत के आईआईपी की मुख्य बातें:

  • 2023-24 की दूसरी तिमाही के दौरान भारत पर गैर-निवासियों के निवल दावे मामूली रूप से बढ़कर सितंबर 2023 में 380.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गए।

  • भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों (6.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में भारत में विदेशी स्वामित्व वाली वित्तीय आस्तियों में उच्च वृद्धि (7.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) दर्ज की गई, जिसके कारण गैर-निवासियों के निवल दावों में वृद्धि हुई (तालिका 1)।

  • जुलाई-सितंबर 2023 के दौरान मुद्रा और जमा के साथ-साथ विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि के कारण भारतीय निवासियों की विदेशी आस्तियों में वृद्धि हुई, हालांकि तिमाही के दौरान आरक्षित आस्ति और ऋण में गिरावट आई।

  • प्रत्यक्ष निवेश देयताओं में कुछ कमी के बावजूद, पोर्टफोलियो और अन्य निवेशों में वृद्धि के कारण 2023-24 की दूसरी तिमाही के दौरान भारत की कुल विदेशी देयताओं में वृद्धि हुई।

  • सितंबर 2023 के अंत में आरक्षित आस्ति भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्ति का 63.0 प्रतिशत थी (तालिका 2)।

  • अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मूल्यन करने पर, अन्य मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपये की विनिमय दर में भिन्नता ने देयताओं में परिवर्तन को प्रभावित किया।

  • भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयतों का अनुपात सितंबर 2023 में सुधरकर 71.0 प्रतिशत (एक वर्ष पहले 68.7 प्रतिशत) हो गया।

  • सितंबर 2023 में कुल बाह्य देयताओं में ऋण देयताओं की हिस्सेदारी मामूली रूप से बढ़कर 50.3 प्रतिशत (एक वर्ष पहले 49.8 प्रतिशत) हो गई (तालिका 3)

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1573


Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Sep-22 (PR) Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (PR) Sep-23 (P)
Net IIP (A-B) -386.5 -373.1 -367.4 -379.5 -380.9
A. Assets 846.8 875.8 902.7 926.8 932.8
  1. Direct Investment 217.2 222.7 225.5 227.8 231.3
    1.1 Equity and investment fund shares 136.2 140.1 142.0 143.5 145.3
    1.2 Debt instruments 81.0 82.6 83.5 84.3 86.0
  2. Portfolio Investment 11.0 10.9 11.0 11.3 11.6
    2.1 Equity and investment fund shares 6.3 8.6 5.0 8.7 7.9
    2.2 Debt securities 4.7 2.3 6.0 2.6 3.7
  3. Other Investment 85.9 79.5 87.7 92.6 102.2
    3.1 Trade Credits 24.6 26.1 27.5 29.7 31.1
    3.2 Loans 8.1 8.6 10.7 14.5 9.7
    3.3 Currency and Deposits 33.5 27.1 30.5 30.6 43.4
    3.4 Other Assets 19.7 17.7 19.0 17.8 18.0
  4. Reserve Assets 532.7 562.7 578.5 595.1 587.7
B. Liabilities 1,233.3 1,248.9 1,270.1 1,306.3 1,313.7
  1. Direct Investment 510.2 510.7 523.3 532.3 528.6
    1.1 Equity and investment fund shares 482.0 482.1 493.9 501.4 497.7
    1.2 Debt instruments 28.2 28.6 29.4 30.9 30.9
  2. Portfolio Investment 244.3 244.2 243.5 258.4 259.4
    2.1 Equity and investment fund shares 137.0 140.5 139.0 152.9 154.6
    2.2 Debt securities 107.3 103.7 104.5 105.5 104.8
  3. Other Investment 478.8 494.0 503.3 515.6 525.7
    3.1 Trade Credits 123.2 124.6 124.3 119.3 122.8
    3.2 Loans 190.2 196.7 202.5 207.1 209.0
    3.3 Currency and Deposits 135.6 136.1 141.1 144.1 146.1
    3.4 Other Assets 29.8 36.6 35.4 45.1 47.8
Memo Item: Assets to Liability ratio (%) 68.7 70.1 71.1 70.9 71.0
Note:
1. PR: Partially revised, P: Provisional
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Sep-22 (PR) Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (PR) Sep-23 (P)
A. Assets
    1. Direct Investment 25.7 25.4 25.0 24.6 24.8
    2. Portfolio Investment 1.3 1.2 1.2 1.2 1.2
    3. Other Investment 10.1 9.1 9.7 10.0 11.0
    4. Reserve Assets 62.9 64.3 64.1 64.2 63.0
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
    1. Direct Investment 41.4 40.9 41.2 40.7 40.2
    2. Portfolio Investment 19.8 19.6 19.2 19.8 19.8
    3. Other Investment 38.8 39.5 39.6 39.5 40.0
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Sep-22 (PR) Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (PR) Sep-23 (P)
Non-Debt Liabilities 50.2 49.9 49.8 50.1 49.7
Debt Liabilities 49.8 50.1 50.2 49.9 50.3
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और जून 2023 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 28 सितंबर 2023 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष